इमरान को भाई लास वेगास की रंगीनियां

ek main or ekk tu
निर्देशक शकुन बतरा की फिल्म 'एक मैं और एक तू' उन चंद फिल्मों में से है, जिसकी शूटिंग लास वेगास में हुई। फिल्म में करीना कपूर और इमरान खान की जोड़ी मुख्य भूमिका में नजर आएगी।

फिल्म के निर्देशक शकुन का कहना है कि 'लास वेगास में फिल्मों की शूटिंग न होने का एक बड़ा कारण उसका परिभाषित होना है और हमें उसे असली रूप में दिखाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि,'उसे किसी और शहर के रूप में नहीं दिखाया जा सकता। इसी वजह से काफी फिल्म निर्माताओं को यहां परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमारी फिल्म 'एक मैं और एक तू' की शूटिंग के लिहाज से लास वेगास और मुम्बई बिल्कुल सही जगह हैं।

शूटिंग के दौरान 30 दिन तक लास वेगास में रहे बतरा ने बताया, 'क्रिसमस के दौरान फिल्म की शूटिंग करना थोड़ा सा मुश्किल रहा। इसे छोड़ दे तो यह बिल्कुल वैसा ही था जैसा की किसी अन्य विदेशी स्थान पर शूटिंग करना।

पिछले 14 सालों में विश्व की इस मनोरंजन राजधानी में बॉलीवुड की 'परदेस', 'जींस', और 'काइट्स' के साथ 'अनजाना-अनजानी' की भी शूटिंग यहीं हुई है।

हालांकि तमाम कारणों के चलते भले ही फिल्म निर्माता लास वेगास से दूर भागते हों लेकिन पर्यटक इस जगह को बहुत पसंद करते हैं। वैसे अभिनेता इमरान खान को भी लास वेगास इतना भा गया है कि वह भी अपने दोस्तों के साथ वहां छुट्टियां बिताना चाहते है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X