अपनी पहली मुहब्बत के तस्वीरों की प्रदर्शनी लगायेंगे इमरान
कहते हैं पहला प्यार कोई नहीं भूल सकता है। जिंदगी जितनी आगे निकल जाये लेकिन दिल से कभी अपने पहले प्यार की याद नहीं निकलती है जिसकी जीती जागती तस्वीर है इमरान खान, जिनकी लाईफ का पहला क्रश है करीना कपूर। उनकी और उनके पहले प्यार की फिल्म..एक मैं और एक तू..बहुत जल्द सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है। जिसके लिए इमरान और करीना जी तोड़ कर मेहनत कर रहे है।
अपने पहले क्रश का इमरान ने हर किसी के सामने खुलासा किया है। इमरान अपनी दीवानगी को दर्शाने के लिए अब करीना की उन तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाने जा रहे है जो एक मैं और एक तू की शूटिंग के दौरान उन्होंने चुपके से खुद खींची थी। यह तस्वीर प्रदर्शनी 3 फरवरी से वार्सोवा की सिनेमैक्स आर्ट गैलरी में आयोजित की जाएगी।
करीना के कसीदे पढ़ते हुए इमरान ने कहा कि उन्होंने अब तक जितनी भी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है उनमें से करीना ही सबसे खूबसूरत हैं। और ना केवल वो सुदंर है बल्कि वो बहुत अच्छी अदाकारा भी है। मैं तो उनके साथ काम करने के बाद और भी ज्यादा उनका मुरीद हो गया।देखें: एक मैं और एक तू का वीडियो


Click it and Unblock the Notifications












