एक मैं और एक तू के लिए करण और इमरान जाएंगे बिग बॉस के घर

इस शो के फाइनल में इमरान और करण दोनों आने वाले हैं। वे अपनी फिल्म एक मैं और एक तू का प्रचार करने के लिए आएंगे। निर्देशक शकुन बत्रा की पहली रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म में इमरान खान और करीना कपूर मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म फरवरी में प्रदर्शित होने वाली है।
फिलहाल करीना कपूर सैफ अली खान के साथ छुट्टी पर हैं जिसके चलते वो बिग बॉस के शो में दिखाई नहीं देंगी। इस शो के फाइनल में अमर उपाध्याय, आकाशदीप सहगल, सिद्धार्थ भारद्वाज, जुही परमार और महक चहल के बीच कड़ी टक्कर है। देखते हैं इस शो का असली बॉस कौन बनता है।


Click it and Unblock the Notifications