इमरान खान के तलाक का कारण है ये एक्ट्रेस? गर्लफ्रेंड को 'घर तोड़ने वाली' कहे जाने पर भड़क गए अभिनेता

इमरान खान इस वक्त काफी चर्चा में हैं और वो अपनी शादी और गर्लफ्रेंड को लेकर बात करके भड़क गए हैं। दरअसल उन्होने खुलासा किया है कि वो अभिनेत्री लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होने एक और खुलासा किया जो कि आपको हैरान करने वाला है।
दरअसल इमरान खान की गर्लफ्रेंड पर आरोप लग रहे थे कि उन्होने अभिनेता का घर तोड़ा है। गौरतलब है कि साल 2019 में इमरान खान ने अपनी पत्नी अवंतिका को तलाक दिया था। अब गर्लफ्रेंड लेखा पर लग रहे इन आरोपों पर इमरान खान भड़क गए हैं। उन्होने जो कुछ भी कहा है वो आपको जानना चाहिए और वो काफी हैरान करने वाला है।
क्या बोले इमरान खान
वोग इंडिया से बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि मेरी गैरमौजूदगी में मेरे बारे में काफी कुछ बोला गया है, लेकिन अब मैं वापस आ चुका हूं। गर्लफ्रेंड को होम ब्रेकर कहे जाने पर इमरान ने कहा, ''मेरी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन को घर तोड़ने वाली औरत कहना गलत है।
उसको अक्सर इस तरह से लोग बुलाते हैं। ये बात मुझे गुस्सा दिलाती है। जबकि मैं लेखा से तब मिला जब मेरा तलाक हो चुका था। लॉकडाउन के समय हम दोनों करीब आए थे और तब से साथ हैँ।'' इमरान खान का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है।
वापसी करने वाले हैं अभिनेता
ऐसा कहा जा रहा है कि इमरान खान काफी जल्दी बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इसके लिए उन्होने तैयारियां करना शुरु कर दिया है। आमिर खान के भांजे ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो ऐसा लगता था कि वो काफी लंबी रेस का घोड़ा हैं। लेकिन बीच में इनका करियर खराब हो गया था और वो गुमनामी में चले गए थे।


Click it and Unblock the Notifications