अनुष्का के साथ किसिंग सींस में नर्वस हो गये इमरान

इन दिनों विशाल भारद्वाज की फिल्म मटरू की बिजली का मन डोला' के चर्चे हो रहे हैं। फिल्म में अनुष्का और इमरान के काफी हॉट सींस है। एक सीन जिसकी बातें चारों ओर है वो है इमरान और अनुष्का के ऑनस्क्रीन किस की, जिसे की प्रोमों में धड़ल्ले से दिखाया जा रहा है।

जिसके बारे में इमरान ने कहा कि उन्हें अनुष्का के साथ यह दृश्य देने में काफी दिक्कत हुई क्योंकि उन्हे इस सीन को करने में झिझक हो रही थी। मैं अनुष्का को पहले से जानता नहीं हूं, ऐसे में अंजान आदमी के साथ यह सीन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हमें काफी रिटेक करने पड़े लेकिन फाइनली मैंने कर लिया।

इससे पहले इमरान खान ने अभिनेता पंकज कपूर के लिए कहा था कि वो बहुत बड़े अभिनेता है जिनके साथ काम करना आसान नहीं हैं। ही इज है ग्रेट एक्टर। उनके साथ रहा तब समझ में आया कि संजिदगी क्या होती है।

आपको बता दें कि विशाल भारद्वाज की फिल्म मटरू की बिजली का मन डोला' में अनुष्का शर्मा, इमरान खान, शबाना आजमी औऱ पंकज कपूर लीड रोल में हैं। लेकिन इसमें एक खास करेक्टर भी है जिसका नाम है गुलाबो गाय। जो केवल पंकज कपूर को दिखायी देती है फिल्म में।

हरियाणा की ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी इस कॉमेडी फिल्म में अनुष्का बेहद ही हॉट अंदाज में नजर आ रही है। अनुष्का, फिल्म में पंकज कपूर की बेटी बनी हैं। ओमकारा और इश्कियां जैसी फिल्म बनाने वाले विशाल की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के अलग टाईटिल ने लोगों का इसके प्रति उत्साह और बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X