इमरान खान की Ex-वाइफ ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- उससे अलग होने पर लगा था जैसे मैं मर जाऊंगी...

Imran khan

Imran khan ex wife Avantika malik on Divorce: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran khan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में रहते हैं। इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक (Avantika malik) के तलाक के चर्चे भी सोशल मीडिया पर आए दिनों चलते रहते हैं, लेकिन पहली बार अवंतिका मलिक ने अपने तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी है। अवंतिका ने अपना पक्ष दुनिया के सामने रखा है। अवंतिका ने अपनी शादी और टूटते रिश्तों को लेकर खुलकर बात की है।

उससे दूर जाना जैसे मानों मैं मर जाती...

यूट्यूबर Janice Sequeira संग बातचीत करते हुए इमरान खान (Imran khan) की एक्स वाइफ अवंतिका मलिक कहती हैं कि जब तलाक की बातें होनी शुरू हुईं तब उन्हें ऐसा लगा था जैसे कि वह इमरान के बिना जी नहीं पाएंगी। उन्हें लगा था कि वह मर जाएंगी। अवंतिका (Avantika malik) कहती हैं कि उस समय मुझे ऐसी फीलिंग आ रही थी जैसे मानों घर में किसी की मौत हो गई हो और मैं बुरी तरह डर गई थी। अवंतिका ने कहा कि उन्हें डर था क्योंकि वह कमाती नहीं थीं, हालांकि वह यह अच्छे से जानती थीं कि वह प्रिविलेज हैं और भूखी तो नहीं मरेंगी, लेकिन इमोशनली तौर पर वह पूरी तरह से टूट चुकी थीं, लेकिन मेरा परिवार साथ में था इससे मैं कम से कम सड़क पर नहीं रहूंगी।

19 साल की थी जब आई थी रिश्ते में...

अवंतिका (Avantika malik) ने बताया कि वह इमरान (Imran khan) के साथ रिश्ते में तब आईं जब वह सिर्फ 19 साल की थीं, हमने लंबा समय एक दूसरे के साथ गुजारा। और जब और लंबे समय तक किसी के साथ रहते हो तब आपको उसकी आदत लग जाती है और आप उसपर डिपेंडेंट होने लगते हो, लेकिन इमरान एक सेलिब्रिटी थे जिसने उनके रिश्ते पर काफी असर डाला। अवंतिका कहती हैं कि उन्होंने इंडिपेंडेंस को लेकर स्ट्रगल किया है जैसे कि फ्लाइट की टिकट बुक करने के अलावा और भी कई चीजें कीं जो रिश्ते में दरार आने के बाद उन्हें सीखनी पड़ीं थीं लाइफ पूरी तरह से बदल चुकी थी।

माता पिता का भी हो चुका है तलाक

अवंतिका (Avantika malik) आगे बताती हैं जब बात यहां तक आ ही गई थी कि तलाक ही लेना है तब अवंतिका ने कहा कि एक काम करते हैं तलाक से पहले अलग रहने की कोशिश करते हैं। इसके बाद कोविड आ गया, लेकिन कुछ बदलाव नहीं हुआ। फिर तलाक की प्रोसीडिंग होनी शुरू हुई जिसमें भी समय लगा था। अवंतिका बताती हैं कि उनके माता पिता का भी तलाक हुआ था। इसीलिए इस बारे में बात करना उनके लिए मुश्किल नहीं हुआ। मैंने अपनी मां को पूरी जिंदगी तलाक के बाद गर्व से जीते देखा है। इसमें कोई शर्म की बात नहीं।

तलाक के बाद बेटी ने किया था सवाल

अवंतिका (Avantika malik) बताती हैं कि तलाक के बाद काफी कुछ बदल गया था। उन्होंने कहा कि मुझे लगने लगा था कि मैंने अपनी लाइफ में सभी को निराशा दी है। अवंतिका ने कहा रिश्ता टूटने का असर बेटी इमारा पर भी पड़ा था। जब अवंतिका से पूछा गया कि कैसे उन्होंने यह सब संभाला तब अवंतिका ने कहा कि सामने कई सवाल थे। और सबसे पहले उनकी बेटी का था उसने कहा था कि क्या मतलब अब उसे नई मां मिलने वाली हैं ? तब मैंने उसे कहा नहीं आप मेरे साथ रहने वाली हो। अवंतिका ने बताया कि इमार आधा हफ्ता मेरे साथ रहती है और आधा हफ्ता अपने पिता इमरान (Imran khan) के साथ रहती है।

कब हुई दोनों की शादी

आपको बता दें कि लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2011 में शादी की थी और साल 2014 में अवंतिका ने बेटी इमारा को जन्म दिया था। उसके बाद रिश्ते में दरार आनी शुरू हुई और शादी के आठ साल बाद दोनों अलग हो गए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X