इमरान करेंगे कुछ अलग ही अंदाज में फिल्म प्रमोशन
जल्द ही आने वाली फिल्म 'एक मैं और एक तू' का प्रचार करने के लिए एक्टर इमरान खान अलग ही रास्ता अपनाने जा रहे हैं। वो अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान सारे अनुभव की रिकॉर्डिंग कर उसे लोगों के साथ शेयर करेंगे।
फिल्म निर्माता यूटीवी मोशन पिक्चर्स के की माले तो, इमरान ने इस वीडियो को एक मैं और एक स्टार का नाम दिया है जिसमें वह फिल्म के देश विदेश के प्रचार के दौरान हुए अनुभवों को बांटेंगे।
फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर दुबई, न्यूयॉर्क, ब्रिटेन सहित छह भारतीय शहरों का दौरा करेंगे और इन यात्राओं को शूट कर धर्मा प्रोडक्शन और यूटीवी की यूट्यूब पर अपलोड करेंगे। वाह इमरान आपमें भी अपने मामा के कुछ गुण तो आ ही गए हैं। वो भी अपनी फिल्म को कुछ अलग ही तरीके से लोगों तक पहुंचाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











