स्टंट के दौरान झुलसे इमरान
अभिनेता इमरान खान फिल्म 'लक' के लिए स्टंट करने के दौरान आग की चपेट में आ गए जिस वजह से उनकी आंख के नीचे की त्वचा झुलस गई।
दरअसल, इमरान को हेलीकॉप्टर से ट्रेन पर कूदने का स्टंट करना था और इसी दौरान वह आग की लपटों की चपेट में आ गए। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "किसी एक्शन फिल्म की शूटिंग के दौरान आपको बहुत सारी चोट लग सकती है। 'लक' के लिए ट्रेन के दृश्य फिल्माने के दौरान मैं झुलस गया।"
गौरतलब है कि फिल्म 'लक' के निर्देशक सोहम शाह हैं। फिल्म में इमरान के अलावा संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और श्रुति हसन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
More from Filmibeat
इमरान खान बालीवुड मिथुन चक्रवर्ती लक श्रुति हसन संजय दत्त bollywood imran khan luck mithun chakraborty sanjay dutt shruti hasan


Click it and Unblock the Notifications











