'गोरी तेरे प्‍यार में' के चक्‍कर में इमरान पहुंचे बैंगलोर

बैंगलोर। इमरान खान अपनी आने वाली फिल्‍म 'गोरी तेरे प्‍यार में' की शूटिंग बैंगलोर में कर रहे हैं। इमरान का इस शहर से एक खास लगाव है। इमरान का कहना है कि मैंने अपना बचपन बैंगलोर में गुजारा है और इस शहर से जुडी कई अच्‍छी यादें मेरे दिल में है।

इमरान का कहना है कि जब मुझे इस फिल्‍म के बारे में पता चला कि मुझे बैंगलोर में श‍ूटिंग करनी है तो मैं बेहद खुश हुआ। यह शहर मेरे लिए बेहद खास है। फिल्‍म के बारे में इमरान का कहना है कि यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्‍म है जो कि 2013 में रिलीज होगी।

अपने बचपन और इस शहर से जुड़ी अपनी कई यादों के बारे में इमरान ने बताया। फिल्‍म में इमरान के अलावा करीना कपूर, श्रद्धा कपूर और साईनाथ दुक्‍कीपति‍ हैं। इमरानक की पिछली फिल्‍म 'मटरू की बिजली का मंडोला' थी जो कि कुछ खास कामयाब नहीं रही अब इमरान को अपनी इस फिल्‍म से काफी उम्‍मीदें हैं।

इमरान ने अपने करियर का आगाज आमिर खान के प्रोडक्‍शन में निर्मित फिल्‍म 'जाने तू या जाने ना' से किया था। पहली ही फिल्‍म से उन्‍हें कामयाबी मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X