कौन है बॉलीवुड के इमरान का लकी चार्म
बॉलीवुड के अभिनेता इमरान खान कहते हैं कि उनकी पत्नी अवंतिका के अनमोल सुझाव उनके कैरियर के लिए बहुत मददगार हैं। वो हर फिल्म में उनसे सुझाव जरूर लेते हैं, वह मेरी मार्ग दर्शक है और उनके लिए काफी लकी भी हैं।
इमरान ने अपनी फ्रेंड अवंतिका से जनवरी 2011 में शादी की इनकी दोस्ती काफी पुरानी है। इमरान ने बताया कि मुझे लगता है कि जब अवंतिका मेरी फिल्में देखती है, तो कुछ चीजों की आलोचना करती है और कुछ खामियां निकालती है, तो वह सही होती है। मैं हमेशा से उसकी राय पर जरूर ध्यान देता हूं।
आज इमरान की कॉमेडी फिल्म 'एक मैं और एक तू' रिलीज हो रही है। वैसे इमरान विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' में काम करने को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। और वो इस फिल्म में अलग ही अंदाज में दिखाई देने वाले हैं।
इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा, शबाना आजमी और पंकज कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग वेलेंटाइन डे से शुरू हो जाएगी। इस फिल्म में इमरान ने अपने किरदार के लिए अपनी दाढ़ी भी बढ़ा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











