आज शादी के बंधन में बंधेंगे इमरान-अवंतिका

इस शादी को बहुत ही निजी रखा गया है और शादी में सिर्फ इमरान-अवंतिका के परिवार वाले और नजदीकी रिश्तेदार शामिल होंगे। इमरान और अवंतिका की शादी की ड्रेस डिजाइनर शांतनु और निखिल मेहरा ने डिजाइन की है।
देखें इमरान-अवंतिका की संगीत की तस्वीरें
उन्होंने बताया कि उन्होंने अवंतिका के लिए एक इवनिंग गाउन डिजाइन किया है। इमरान-अवंतिका की संगीत की रस्म अवंतिका मलिक के फार्महाउस करजात में शनिवार की शाम (8 जनवरी) को हुई। इस में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए।
भांजे की शादी में मामा आमिर खान और मामी किरण राव, सलमान खान, कैटरीना कैफ, बोमन ईरानी, कुणाल कपूर, शाहना गोस्वामी, करण जौहर, मिनिशा लांबा पहुंचे। मेहमानों में आमिर खान की पूर्व पत्नी रीना दत्ता भी अपने बच्चों के साथ मौजूद थीं।
More from Filmibeat
aamir khan avantika malik अवंतिका मलिक आमिर खान इमरान खान किरण राव कैटरीना कैफ imran khan katrina kaif kiran rao salman khan


Click it and Unblock the Notifications











