मटरू की बिजली अनुष्का को भा गया पटाखा इमरान
आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं तो हम बात कर रहे हैं निर्देशक विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला'की जिसमें बिजली बनी हैं अनुष्का शर्मा। जिनका दिल अपने कोस्टार इमरान खान पर आ गया है, अरे रीयल लाईफ में नहीं, रील लाईफ में। वैसे रीयल लाईफ में अनुष्का ने केवल कसीदे पढ़े हैं इमरान खान के।
अनुष्का ने कहा कि इमरान खान बेहद ही मेहनती कलाकार है, मैं उनके साथ पहली बार काम कर रही हूं। वो बहुत हंसमुख हैं और कहानी के लिए एकदम फिट हैं।मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम फिल्म में इतने अलग रूप में दिखेंगे। मुझे लगता है कि इमरान फिल्म में बहुत शानदार दिखे हैं।आपको बता दें कि इससे पहले भी अनुष्का ने कहा था कि फिल्म ओमकारा देखने के बाद ही वो विशाल की फैन हो गयी थी और जब उन्होंने मुझे फिल्म ऑफर की तो जैसे उनके पैर ही जमीन नहीं पड़े मैंने तुरंत हां कर दी। यह उनके लिए एक सपने के सच होने के बराबर था। मालूम हो कि विशाल भारद्वाज की फिल्म मटरू की बिजली का मन डोला में अनुष्का-इमरान पहली बार कॉमेडी करते नजर आयेंगे।
More from Filmibeat
anushka sharma अनुष्का शर्मा इमरान खान मटरू की बिजली का मन डोला विशाल भारद्वाज imran khan matru ki bijli ka mandola vishal bhardwaj


Click it and Unblock the Notifications












