आमिर खान के भांजे इमरान की जिंदगी में आ गई थीं ये एक्ट्रेस, इसी वजह से पत्नी अवंतिका मलिक से टूटा रिश्ता?

आमिर खान के भांजे इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक दोनों अलग हो गए हैं। इस बात की जानकारी दोनों ने कुछ महीने पहले ही दी थी। तभी से अलग अलग अफवाहें शुरु हो गई थीं कि आखिर इन दोनों ने ये फैसला क्यों लिया? अब रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान और अवंतिका के अलग होने की वजह अभिनेता की जिंदगी में आई एक महिला है। इस महिला का नाम लेखा वाशिंगटन बताया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान और साउथ एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन कई बार एक-दूसरे के साथ दिखाई दिए। लेखा के पति पैब्लो चटर्जी इमरान खान के बहुत अच्छे दोस्त थे। जब लेखा के पति को इनके रिलेशन की बात पता चली तो उनका रिश्ता भी टूट गया।

Imran Khan

लेखा बॉलीवुड फिल्म 'मटरू की बिजली का मन डोला' में इमरान की दोस्त के रोल में दिखाई दे चुकी हैं। बताया जा रहा है कि अवंतिका इमरान का घर छोड़कर चली गईं इसके बाद इमरान ने लेखा को अपने दोस्तों से मिलवाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, बल्कि इमरान खान ने लेखा से मिलने के लिए उनके घर के पास एक घर किराए पर लिया।

पहले बताया जा रहा था कि इमरान का डूबता करियर उनके शादी टूटने का कारण था। लेकिन अब अफेयर की बात सामने आई है। लंबे समय तक डेट करने के बाद, अवंतिका और इमरान ने 2011 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका जन्म 2014 में हुआ था। लेकिन अब यह रिश्ता तलाक तक पहुंच चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X