भांजे की ख्वाहिश.. मामू की फिल्म 'धूम 3' कमाये 300 करोड़

इसे कहते अपनों पर अपने से ज्यादा भरोसा होना.. जो साफ दिखा अभिनेता इमरान खान पर.. जब उन्होंने मीडिया से कहा कि उनके मामा आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' सौ-दो सौ करोड़ नहीं बल्कि तीन सौ करोड़ कमायेगी जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

ब्रू कॉफी प्रतियोगिता के मौके पर इमरान खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि 'धूम 3' से कोई नया क्लब बनेगा। 200 करोड़ी क्लब पहले ही बन चुका है और इस फिल्म के लिए 300-400 करोड़ रुपये का क्लब बनेगा। उन्होंने फिल्म 'धूम 3' के एक्शन सीन की तारीफ करते हुए कहा कि निसंदेह फिल्म के सारे स्टंट काफी अच्छे हैं या यूं कह ले कि 'धूम 3' के स्टंट अब तक के सबसे अच्छे स्टंट हैं।

इमरान ने कहा, "मैं एक्शन दृश्यों से बहुत प्रभावित हूं। एक लड़का होने के नाते मुझे एक्शन फिल्में पसंद हैं, लेकिन आज तक मैंने किसी भी भारतीय फिल्म में इस स्तर के एक्शन दृश्य नहीं देखे।

मालूम हो कि आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' में उनके साथ कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा भी है। फिल्म के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य हैं तो फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा है। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

फिल्म आसानी से सौ करोड़ कमा ले इसके लिए अभी से तैयारी कर ली गयी है। खबर है कि पीवीआर के टिकट 500 करोड़ में बिकेंगे। खैर देखते हैं कि इमरान खान की ख्वाहिश पूरी होती है कि नहीं और उनके मामा की फिल्म 300 करोड़ कमाती है कि नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X