मेरा किरदार द डर्टी पिक्चर में कुछ अलग है: इमरान हाशमी

इमरान अब तक ने मर्डर, जहर, आशिक बनाया आपने, तुम सा नहीं देखा, गैंगस्टर और जन्नत जैसी फिल्मों में अभिनय किया है, इन फिल्मों में एक जबरदस्त किस सीन तो होता है। आने वाले समय में इमरान की द डर्टी पिक्चर आ रही है इस फिल्मके ट्रेलर देक कर तो ऐसा लगता है कि इस फिल्म में इमरान की सीरियल किसर वाली छवि को और भी ज्यादा बल मिलेगा।
अपनी इस छवि के बारे में इमरान का कहना है कि मैं रातों रात इस इमेज से बाहर नहीं आ सकता, मैं हर फिल्म में कोशिश यही करता हूं कि मैं अलग किरदार निभाउं। अपनी आने वाली फिल्म द डर्टी पिक्चर के बारे में इमरान का कहना है कि मेरी आने वाली इस फिल्म में मेरा किरदार कुछ अलग ही है। इस फिल्म में तुषार कपूर और नसीरुद्दीन शाह ने भी अभिनय किया है। इस फिल्म में मैंने एक फिल्म निर्देशक की भूमिका निभाई है, जो आर्ट फिल्में ही बनाता है। उसे बिजनेस नहीं करना वह ऐसी फिल्म बनाता है जो आलोचकों की नजर में एक अलग ही छाप छोड़े। मैंने अभी तक इस तरह की भूमिका नहीं की है।
हम बता दें कि मिलन लुथरिया के निर्देशन में एकता कपूर की यह फिल्म द डर्टी पिक्चर दो दिसंबर को सिल्क स्मिता के जन्मदिन के दिन पर्दे पर आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











