..................... Imran doesn't care for Bipasha | इमरान को परवाह नही बिपासा की - Hindi Filmibeat

इमरान को परवाह नही बिपासा की

By Staff


फिल्म राज सुपर हिट हुई और इसके सिक्वल राज 2 पर काम चल रहा है. फिल्म के लिए इमरान हाशमी के साथ बिपासा बासू को लिया जाना था. लेकिन बिपासा को जब पता चला कि इसमें उसके हीरो के रुप में इमरान को लिया जायेगा तो उसने इस किसिंग स्टार यानि चुंबन सम्राट के साथ फिल्म करने से ही मना कर दिया.

बताया जाता है कि बिपासा इस फिल्म को करके इमरान के साथ चुंबन सीन देने के लिए तैयार नही है. उसे मालूम है कि फिल्म में यदि इमरान होंगे तो लंबे लंबे चुंबन सीन जरुर रखे जायेंगे और आधी शूटिंग तो चुंबन देते देते ही निकल जायेगी. इसके अलावा वह इमरान की हाइट से भी खुश नही है. नाटे कद के इमरान को देखकर बिपासा का लगता है कि वह हीरो के रुप में उसके साथ बिल्कुल नही जंचेगा.

अपने इस अपमान से इमरान भी काफी बौखलाये हुए हैं. इमरान ने कहा कि वे राज 2 में काम कर रहे हैं और इसमें बिपासा हैं कि नहीं, इस बात से उन्हें कोई फर्क नही पडता है. वे महेश और मुकेश भट्ट की फिल्म जन्नत भी कर रहे हैं.

फिल्म में नई हीरोइन सोनल को मौका दिया जा रहा है. इमरान ने कहा कि इस फिल्म में भी निर्देशक सोनल के साथ उनके चुंबन दृश्य रखेंगे, लेकिन उन्हें तो निर्देशक की ही बात माननी है. वे फिल्म में सिर्फ अपनी ही भूमिका को महत्व देते हैं बाकि बातों से वे ज्यादा मतलब नही रखते.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X