इमरान खान बहुत अच्छे डांसर हैं : किरण राव

अब शीला और मुन्नी के बाद ...स्वीटी का प्यार चाहिदा ...लोगों के सामने है और दर्शक इसे बेहद पसंद भी कर रहे हैं। दर्शकों की नजर में कई दिनों के बाद किसी लड़के ने किसी गाने में कमाल नहीं दिखाया था। ऐसे में जब स्वीटी का प्यार चाहिदा आ रहा है तो दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे। हाल ही में किरण राव ने फिल्म के इस गीत का विडियो लौंच किया और फिर दर्शको को इसे सुनाया।
सभी को ये गीत बेहद पसंद भी आया है। किरण राव ने इस बारे में कहा, यह पहली बार होगा जब मैं किसी ऐसे गाने को शूट कर रही थी। मुझे इस गाने की शूटिंग में बहुत मजा आया है। और पूरी उम्मीद है। दर्शकों को भी गीत पसंद आएगा । स्वीटी तेरा प्यार चाहिदा भी मुन्ना धीमान के द्वारा लिखा गया है। गीत को संगीत से सजाया है राम संपत ने। फिल्म 1जुलाई को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











