..................... Imran to play a negative role | अब निगेटिव रोल में दिखेंगे इमरान - Hindi Filmibeat

अब निगेटिव रोल में दिखेंगे इमरान

By Staff

Imran Khan
'जाने तू या जाने ना" से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले इमरान खान अब कॉलेज बॉय की इमेज से बाहर आकर बैड बॉय बनने जा रहे हैं। पता चला है कि अपनी दुसरी फिल्म में ही वह एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं जो काफी नकारात्मक हैं।

संजय दत्त प्रोडक्शन की संजय गढवी निर्देशित फिल्म 'किडनैप" में वह संजय दत्त की बेटी को किडनैप करनेवाले किडनैपर बने हैं। कहानी के मुताबिक यह चरित्र पूरी तरह से नकारात्मक है। इमरान के अनुसार इतने दिलचस्प किरदार के लिए मना करना बेवकूफी होती सो उन्होंने इसे अपना लिया। सिर्फ यही नहीं इमरान का मानना है कि दर्शकों के नज़रिए से किरदार का चयन करना भी बहुत बड़ी बेवकूफी है।

संजय दत्त जैसे वरिष्ठ कलाकार के साथ काम करने का अपना अनुभव बताते हुए इमरान ने कहा कि उनके अधिकतर सीन संजय दत्त के साथ ही है सो वह इतने नर्वस हो गए कि अपनी लाइनें भूलने लगे।

मगर आप तो जानते ही है संजू बाबा तो संजू बाबा ठहरे। उन्होंने विनम्रता के साथ इमरान को जादू की ऐसी झप्पी दी कि इमरान ने बडी आसानी से अपने सारे शॉट ओके कर लिए।

तो देखा आपने कॉलेज बॉय को बैड बॉय में बदलने में भले ही देर ना लगी हो मगर अपने संजू बाबा आज भी वही हैं और आज भी उनकी जादू की झप्पी में उतना ही जादू है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X