फोर्स 2 में जॉन अब्राहम के साथ फाईट करेंगे ये खान
[बॉलीवुड समाचार] इमरान खान आजकल काफी डरे हुए हैं और वजह हैं जॉन अब्राहम। दरअसल, जॉन अब्राहम के साथ फोर्स 2 में इमरान खान को साइन कर लिया गया है और उन्हें जॉन को टक्कर देने के लिए अच्छी खासी फाईट करनी पड़ेगी। अब इससे पहले इमरान वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा और लक में स्टंट्स कर चुके हैं।
इमरान खान अभिनय देव के साथ देल्ही बेली में काम करने के बाद से ही दोबारा काम करने को उत्सुक थे। लेकिन फोर्स 2 के स्टंट्स उन्हें परेशान कर रहे हैं क्योंकि वो बहुत ज़्यादा स्टंट को लेकर उत्सुक नहीं रहते।
[रणबीर से छूटे एक नहीं दो KHAN बेस्ट फ्रेंड्स! Hint: गर्लफ्रेंड]
इससे पहले भी इमरान ने अपने सीन्स के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया है। लेकिन जब सामने जॉन अब्राहम होंगे तो फिर उन्हें अपने स्टंट पर काफी मेहनत करनी होगी क्योंकि अब जॉन अब्राहम तो फाईट ओरिजिनल ही करेंगे ना!
[KHAN इफेक्ट से भर जाएगी कट्टी बट्टी!]


Click it and Unblock the Notifications














