इमरान खान करेंगे सोनाक्षी के लिए सिफारिश!

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो इमरान खान का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा आजकल काफी मेहनत कर रही हैं और उन्हें उनकी मेहनत के चलते ज्यादा मेहनताना मिलना चाहिए। इमरान खान ने तो ये सोचा है कि वो सोनाक्षी सिन्हा को डबल पेमेंट करने के लिए एकता कपूर से बात करेंगे। इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा पहली बार एक साथ फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन में काम कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय ने फिल्म में एक डॉन का किरदार निभाया है और सोनाक्षी सिन्हा ने एक बडिंग एक्ट्रेस का। इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा का रोमांस भी फिल्म में दिखाया गया है।

असल में वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन एक ट्राइंगल लव स्टोरी है जिसमें अक्षय कुमार सोनाक्षी सिन्हा से प्यार करता है और सोनाक्षी सिन्हा इमरान खान से। लेकिन असल में दोनों में से कौन इस प्यार में जीतता है ये ही फिल्म का सस्पेसं है। सोनाक्षी सिन्हा की दो फिल्में एक के बाद एक रिलीज हो रही हैं। 5 जुलाई को सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की लुटेरा फिल्म रिलीज हो रही है और 15 अगस्त को सोनाक्षी सिन्हा, इमरान खान और अक्षय कुमार की फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन। दोनों फिल्मों के लिए सोनाक्षी सिन्हा काफी मेहनत कर रही हैं और डबल शिफ्ट में काम कर रही हैं।

सोनाक्षी को इस तरह से दिन रात काम करते देख इमरान खान काफी प्रभावित हैं और चाहते हैं कि सोनाक्षी को इतनी मेहनत के लिए डबल पेमेंट मिले। इमरान ने सोचा है कि वो एकता कपूर से बात करेंगे कि वो सोनाक्षी सिन्हा को इस फिल्म के लिए डबल पेमेंट करें। अब देखना है कि इमरान खान जो कि सोनाक्षी के लिए इतना सोच रहे हैं उनकी बात पर एकता कपूर कितना ध्यान देती हैं और क्या सोनाक्षी को वाकई उनकी मेहनत के बदले में डबल पेमेंट करती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X