..................... Imraan Khan and Sonakshi Sinha dubbed for Rio 2 - Hindi Filmibeat

Rio 2 के ब्लू बने इमरान, और उनकी पत्नी बनी सोनाक्षी!

हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म रियो जो कि साल 2011 में रिलीज हुई थी को दर्शकों ने खासतौर पर बच्चों ने बेहद पसंद किया। फिल्म को इतना बेहतरीन रिस्पॉंस मिला कि फिल्म के निर्देशक कार्लोस सल्डाना ने रियो का दूसरा भाग रियो 2 भी बना लिया और जल्द ही ये भाग हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिलीज होगा। फिल्म के अंग्रेजी वर्जन में एन हैथ्वे और जेसी ईसनबर्ग ने ब्लू और मकाव्स किरदारों को अपनी आवाज दी है तो हिंदी वर्जन में सोनाक्षी सिन्हा ने माकाव्स और इमरान खान ने ब्लू के लिए डबिंग की है। इन दोनों किरदारों को बच्चे बहुत पसंद करते हैं। साथ ही इमरान और सोनाक्षी का कहना है कि उन्हें भी रियो सीरीज बहुत पसंद है। जब उनके पास ये ऑफर आया तो उन्होंने तुरंत ही हां कर दी क्योंकि पहले भाग से ये दोनों सितारे बहुत प्रभावित थे।

हाल ही में इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने रियो 2 का ट्रेलर लॉंच भी किया और इस दौरान सोनाक्षी और इमरान एक दूसरे के साथ काफी मस्ती करते दिखे। इमरान ने बताया कि हिंदी में डब कार्टून किरदार और सीरीज उन्होंने बहुत देखी है और उन्हें पंसद भी है। इसके अलावा सोनाक्षी का कहना है कि उन्होंने ज्यादा कार्टून फिल्में नहीं देखी हैं लेकिन उन्हें पावरपफ गर्ल्स कार्टून सीरीज पसंद है। ये सीरीज उन्होंने कई बार देखी है। इमरान ने कहा कि वो ब्लू किरदार को आवाज देने के लिए इसलिए भी उत्सुक थे क्योंकि वो रियल लाइफ में भी ब्लू से काफी मिलते जुलते हैं।

सोनाक्षी ने माकाव्स किरदार की डबिंग के दौरान कई बार खामोश शब्द भी इस्तेमाल किया है। जब उनके पूछा गया कि वो इतनी बार अपनी हर फिल्म में खामोश शब्द यूज करती हैं तो उन्हें कैसा लगता है। इसपर सोनाक्षी ने कहा कि अब अगर मैंने और इस शब्द का यूज किया तो पापा (शत्रुघ्न सिन्हा) को रॉयल्टी देनी पड़ेगी। हर निर्देशक मुझसे कहता है कि मैं ये शब्द यूज करुं। रियो 2 में भी मैंने ये शब्द यू किया है। लेकिन मैं खुदसे नहीं चाहती कि इसे बार बार यूज करुं और बेवजह ही अपने पिता के डायलॉग का फायदा उठाउं। फिल्हाल रियो 2 11 अप्रैल को रिलीज हो रही है। बच्चों के साथ बड़ों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के इस भाग में दिखाएंगे कि ब्लू और उसका परिवार अपने साथ के लोगों की तलाश एमेजोन के जंगलो में जाते हैं जहां पर माकाव्स को उसके बिछड़े हुए पिता और दोस्त मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X