धूम 3 के लिए श्योर हैं इमरान, नये क्लब की होगी शुरुआत!

इमरान खान अपने मामा यानी आमिर खान की फिल्म धूम 3 को लेकर काफी श्योर हैं। आमिर खान की फिल्म धूम 3 के बारे में इमरान का कहना है कि ये फिल्म एक नया क्लब बनाएगी। जिसमें 300-400 करोड़ की कमाई होगी। फिल्म में आमिर खान ने जो स्टंट सीन्स दिये हैं उनके बारे में इमरान का कहना है कि ऐसे स्टंट पहले किसी भी बॉलीवुड एक्टर ने नहीं किये हैं और ना ही सोचे हैं। धूम 3 के स्टंट अभी तक की बॉलीवुड फिल्मों से कई गुना ज्यादा बेहतर हैं। इमरान खान ने हाल ही में मीडिया से इंटरेक्शन के दौरान कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि धूम 3 अभी तक की सभी फिल्मों के रिकॉर्ट तोड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।

इमरान खान के करियर को बॉलीवुड में स्टैबलिश करने के लिए आमिर खान ने भी अपना काफी योगदान दिया है। दिल्ली बेली जैसी फिल्म का निर्माण करके आमिर खान ने इमरान खान को उनके करियर की कुछ हिट फिल्में दी हैं। इमरान खान भी अपने मामा की तारीफ करने से कभी नहीं चूकते। हाल ही में इमरान खान ब्रू कॉफी कॉम्पीटीशन के इवेंट के दौरान मीडिया से इंटरेक्ट करते नज़र आए। उस समय जब मीडिया ने इमरान से पूछा कि धूम 3 को लेकर उनकी क्या एक्सपेक्टेश हैं तो इमरान ने कहा मुझे लगता है कि एक नया क्लब बनेगा। 200 करोड़ तो अब नॉर्मल हो गया। अब 300-400 करोड़ का क्लब बनेगा।

इमरान खान की इस बात के बिल्कुल विपरीत आमिर खान का कहना है कि वो नंबर गेम में विश्वास नहीं रखते हैं। आमिर खान का कहना है कि अगर वो नंबर गेम में विश्वास रखते तो वो तलाश जैसी फिल्म ना करते। उन्होंने तलाश फिल्म की क्योंकि वो फिल्म उनके दिल के बेहद करीब महसूस हुई उन्हें। फिल्म के कुछ सीन्स कुछ डायलॉग्स उनके दिल को काफी छू गये थे। इसके अलावा आमिर ने ये भी कहा कि वो सिर्फ ऐसी फिल्में बनाना चाहते हैं जो कि दर्शकों के दिलों को छू जाएं और लंबे समय तक उन्हें याद रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X