'गोरी तेरे प्यार में' इमरान-करीना
कुछ साल पहले 'एक मैं और एक तू' में इमरान खान और करीना कपूर एक साथ नज़र आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया लेकिन फिर भी इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया। अब एक बार फिर से इस जोड़ी को अपनी फिल्म में कास्ट करने जा रहे हैं करण जौहर। खबर ये है कि करन जौहर की फिल्म गोरी तेरे प्यार में में करना कपूर और इमरान खान मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। करीना कपूर और इमरान खान इस फिल्म में एक बहुत ही रोमांटिक कपल में होंगे।
शादी के बाद करीना कपूर को एक अच्छी और सफल फिल्म की जरुरत है और साथ ही इमरान खान को भी अपने डूबते करियर को बचाने के लिए एक सफल फिल्म की जरुरत है। करन जौहर की फिल्म गोरी तेरे प्यार में एक रोमांटिक फिल्म होगी जैसा कि इसके नाम से ही जाहिर है। फिल्म के निर्माता होंगे करन जौहर और फिल्म का निर्देशन करेंगे पुनीत मल्होत्रा।

करण जौहर की फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल ना दिखा सके लेकिन इतना तो तय है कि फिल्म में करीना और इमरान की जोड़ी यादगार होगी क्योंकि करन जौहर जैसा रोमांस स्क्रीन पर और कोई निर्देशक नहीं ला सकता। करन जौहर की फिल्म में जोड़ी बनने के बाद ये जोड़ी कुछ समय के लिए चर्चा में जरुर रहेगी। हालांकि जब पहली बार ये जोड़ी स्क्रीन पर आई थी तब करीना कपूर शादी शुदा नहीं थे लेकिन अब जबकि करीना कपूर शादी शुदा हैं तो देखते हैं कि ये शादी शुदा जोड़ा बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाता है।


Click it and Unblock the Notifications