प्रेगनेंट होने के बाद भी शादी से भाग रहीं कंगना, इमरान खान ने की कट्टी बट्टी
क्या किसी को इमरान खान याद हैं। हां वहीं जेनेलिया के rats। अगर उनकी खोज खबर नहीं मिल रही तो परेशान मत होइये क्योंकि इमरान कंगना रनौत के साथ कट्टी बट्टी करने में लगे हैं। कंगना हैं प्रेगनेंट और इमरान मना रहे हैं शादी के लिए। यूटीवी मोशन पिक्चर्स की आने फिल्म 'कट्टी बट्टी' की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म की शूटिंग सोमवार को शुरू हुई।
फिल्म में इमरान खान और कंगना रनौत हैं। कंगना और इमरान पहली बार इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है।अगले साल रिलीज होने जा रही यह फिल्म एक लव स्टोरी पर बेस्ड है। कंगना ने पहले एक इंटरव्यू में इस फिल्म के बारे में कहा है कि यह बॉलीवुड की टिपिकल लव स्टोरीज से हट के है और इस फिल्म की कहानी बहुत मजेदार है।उससे भी ज़्यादा मज़ेदार है फिल्म का पुराना नाम साली कुतिया - अ लव स्टोरी। हालांकि सेंसर बोर्ड की जद्दोजहद से बचने के लिए फिल्म का नाम बदल दिया गया।
kangna ranaut imraan khan pregnant katti batti nikhil advani कंगना रनौत इमरान खान कट्टी बट्टी प्रेगनेंंट


Click it and Unblock the Notifications
