आमिर के भांजे इमरान सलमान के फैन हैं!

Imraan Khan is a fan of Salman Khan
आमिर खान के भांजे इमरान खान ने जिन्होंने फिल्म जाने तू या जाने ना से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी का कहना है कि वो सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं और हमेशा से रहे हैं। इमरान खान ने कहा कि बॉलीवुड में आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान ये तीनों खान राज करेते हैं और इनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। इमरान खान यंगेस्ट खान की लिस्ट में अपना नाम भी शामिल करते हुए कहते हैं कि वो भले ही बॉलीवुड के यंग खान हों लेकिन शाहरुख, सलमान और आमिर इन तीनों के आगे वो कुछ भी नहीं हैं ये तीनों खुद में एक ब्रांड हैं और वो भी काफी बड़े। इमरान खान ने अपनी रोमांटिक फिल्मों और उनमें अपने रोमांटिक होरो की इमेज से अपने फैन्स को काफी एंटरटेन किया है।

इमरान खान ने कहा "बॉलीवुड में खान तिकड़ी आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान का कोई तोड़ नहीं है। मैं खान ब्रिगेड का यंगेस्ट खान हूं लेकिन बॉलीवुड की त्रिमुर्ती 20-25 साल से लगातार काम कर रही है और ये बहुत बड़े ब्रांड हैं।" सलमान, शाहरुख और आमिर में से अपने फेवरेट खान के बारे में बताते हुए इमरान ने कहा "बॉलीवुड की त्रिमूर्ति मे मैं सलमान खान का सबसे पहले से फैन रहा हूं। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में मैं खुद को लकी मानता हूं कि जो काम मुझे पसंद है वहीं करने का अवसर मिला।"

इमरान खान ने जब बॉलीवुड में एट्री की थी तभी से उनकी बराबरी आमिर खान के साथ की जा रही है। हर एक फिल्म में इमरान के किरदार को आमिर की फिल्मों के किरदार के साथ कंपेयर किया जाता था। लेकिन इमरान खान ने कभी भी आमिर खान की कॉपी करने की कोशिश नहीं की है। उन्होंने हमेशा अपने दम पर बॉलीवुड में अपना करियर बनाया है। इमरान खान इस वक्त वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन, गोरी तेरे प्यार में और मिलन टॉकीज में काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही इमरान की फिल्म मटरु की बिजली का मंडोला रिलीज हुई थी और उस फिल्म में इमरान की एक्टिंग की काफी सराहना भी की गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X