25 साल बाद आमिर को याद आया शूटिंग का पहला दिन
अक्सर आगे निकल आने के बाद लोग पुरानी यादों से पीछा छुड़ाने की कोशिश करते हैं। लेकिन बॉलीवुड के मिस्ट परफैक्शनिस्ट यानी आमिर खान के लिए वो पुरानी यादें काफी शानदार और दिल के बेहद करीब हैं। आज भी आमिर उन पुरानी यादों में खो जाते हैं और उस वक्त उनके चेहरे की चमक देखने लायक होती है। आमिर खान ने भले ही आज फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिये हों लेकिन आज भी जब वो अपने करियर की शुरुआत के बारे में सोचते हैं तो उन्हें लगता है कि जैसे ये कल की ही बात हो जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म कयामत से कयामत तक की शूटिगं शुरु की थी। आज आमिर खान के भांजे इमरान खान आमिर की फिल्म कयामत से कयामत तक को देखते हुए रो पड़ते हैं तो सोचिये कि आमिर खान खुद उस फिल्म को देखकर कितने इमोशनल हो गये होंगे।
आमिर खान ने अपने 25 साले पुरे होने की खुशी में मीडिया से मुलाकात की और साथ ही अपनी शूटिंग के पहले दिन के बारे में बात करते हुए कहा कि कयामत से कयामत तक फिल्म की शूटिंग के पहले दिन उन्हें जूही चावला के साथ एक सीन शूट करना था जिसमें जूही चावला और वो घास-फूस के बिस्तर पर सोते हैं और जब सुबह उठकर आमिर देखते हैं तो जूही अपनी जगह पर नहीं होतीं। इस सीन को वो लोग ऊटी में शूट कर रहे थे। शूट के दौरान ही वहां पर कोहरा हो गया और देखते ही देखते पूरा सेट कोहरे से ढंक गया। लगभग 8 घंटे पूरी टीम ने उस कोहरे के हटने का इंतजार किया। इस तरह पूरा दिन इंतजार करने के बाद अगले दिन फिल्म की शूटिंग शुरु हुई।
आमिर खान ने और भी बहुत सी बातें इस इवेंट के दौरान मीडिया से शेयर कीं। आइये जानते हैं और क्या क्या कहा आमिर खान ने।


Click it and Unblock the Notifications