एनएच 24 का 50 वां जन्मदिन और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज
शॉक्ड हो गये ना एनएच 24 के 50 वें जन्मदिन की बात सुनकर टेंशन मत लीजिए हम यहां नेशनल कैपिटल दिल्ली और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे एनएच 24 की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि कर रहे हैं इमरान खान के नानाजी नासिर हुसैन के बंगले की जो पहले 24 पाली हिल्स के नाम से जाना जाता था और जिसका नाम अब इमरान खान ने अपना नानाजी के नाम के पहले दो अक्षरों को मिलाकर एन एच 24 रख दिया है।
इमरान खान ने अपना बचपन अपने नानाजी के इस घर में ही बिताया है। इसी घर से ऋषी कपूर और नीतू कपूर की शादी भी हुई थी। इमरान खान के साथ साथ ऋषी कपूर और नीतू के लिए भी ये घर काफी महत्वपूर्ण है। इमरान खान ने अभी अभी इस घर का नवीनीकरण कराया है और साथ ही इसके 50वें जन्मदिन की पार्टी भी मनाई। इस इवेंट के दौरान उन्होंने अपने करीबी बॉलीवुड दोस्तों करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, प्रियंका चोपड़ा, मनीष मल्होत्रा, रितेश देशमुख आदि को भी आमंत्रित किया।
सभी ने मिलकर इमरान खान के साथ इस खुशी के मौके को सेलिब्रेट किया। इस वक्त वैसे तो इमरान खान काफी व्यस्त हैं क्योंकि अभी उनकी दो फिल्मों 'मटरु की बिजली का मनडोला' और 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस बंगले की 50 साल पूरे होने की खुशी में ये पार्टी दी और अपने करीबी दोस्तों के साथ कुछ पल व्यतीत किये। इमरान अब फिर से इस बंगले में शिफ्ट हो गये हैं। देखिये इमरान की पार्टी में और कौन कौन आया।


Click it and Unblock the Notifications