बधाई हो- इमरान खान बने पापा, आमिर खान नाना

Imraan Khan and Avantika blessed with a baby girl
बॉलीवुड के चाहने वालों को ढ़ेर सारी बधाईयां। खबर है कि उनके चहेते आमिर खान नाना बन गये हैं और इमरान खान बने हैं पापा। याद हो कुछ समय पहले इमरान खान जब मीडिया से बात कर रहे थे तो उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि वो बहुत खुश हैं और उत्साहित भी कि अवंतिका जल्द ही उनके बच्चे को जन्म देने वाली है। इमरान ने बताया कि वो अपने होने वाले बच्चे की बेहतर परवरिश के लिए की किताबें भी पढ़ रहे हैं और साथ ही काफी तैयारियां चल रही हैं। इमरान खान के साथ ही अवंतिका मलिक भी जब कुछ समय पहले मीडिया के सामने आई थीं तो उन्होंने कहा था कि मां बनने की खुशी से वो बेहद उत्साहित हो रही हैं।

ज्ञात हो कि इमरान खान और अवंतिका मलिक साल 2011 के जनवरी माह में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दिसंबर 2013 में उन्होंने सभी से अपनी खुशी बांटते हुए कहा कि वो मां-बाप बनने वाले हैं। इमरान तो इस बात से इतने ज्यादा खुश थे कि जब भी उनसे आने वाले बच्चे का जिक्र किया जाता तो वो मुस्कुराने से खुद को रोक ही नहीं पाते। वैसे आपको बता दें कि आज इमरान खान की बेटी का तो जन्म हुआ ही है साथ ही आज ही के दिन यानी 9 जून को इमरान की करीबी दोस्त सोनम कपूर का भी जनमदिन है। ऐसे में सोनम कपूर व इमराना के लिए डबल सेलिब्रेशन का वक्त है।

इमरान खान अपनी पत्नी अवंतिका की प्रेग्नेंसी की खबर से इतना खुश थे कि उन्होंने अपनी पत्नी का ख्याल रखने और ज्यादा से ज्यादा उसे वक्त देने के लिए अपने काम को भी साइड कर दिया। इमरान का कहना है कि परिवार पहले आता है। फिल्में तो कभी भी की जा सकती हैं। इमरान ने हमेशाो ही कहा है कि उनके लिए उनका परिवार पहले आता है। काम तो जिंदगी भर चलता ही रहता है। लेकिन परिवार से जुड़ी ये छोटी छोटी खुशियां कभी दोबारा नहीं आतीं।

तो वनइंडिया के सभी दर्शकों की तरफ से इमरान खान को पापा बनने की और आमिर खान को नाना बनने की ढ़ेर सारी बधाईंया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X