बॉलीवुड फेस्टिव सीजन-सल्लू (ईद), इमरान (बकरीद) और शाहरुख (दीवाली)

इमरान अपनी अगली फिल्म 'रश' को इस साल बकरीद पर रिलीज करने वाले हैं। ज्ञात हो कि सलमान खान अपनी ईद का जादू बरकरार रखते हुए इस साल भी ईद पर अपनी फिल्म एक था टाइगर लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ सलमान की जोड़ी ने अभी से काफी सुर्खियां बटोरनी शुरु हो चुकी हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।
दूसरी तरफ बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख भी हर साल की तरह इस दीवाली पर भी फिल्म ये कहां आ गए हम रिलीज करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नज़र आएंगी। यश-राज बैनर तले बनने वाली ये फिल्म का ट्रेलर सलमान की फिल्म एक था टाइगर के साथ ही रिलीज होगा।
अब इस फेस्टिव सीजन में शामिल होते हुए इमरान हाशमी की फिल्म रश जिसमें इमरान के साथ नेहा धूपिया, आदित्य पंचोली और सागरिका घाटगे हैं 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में इमरान ने एक रिपोर्टर की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन प्रियंका ठाकरान ने किया है और फिल्म में संगीत प्रीतम ने दिया है।
अब देखना है कि इन तीनों अभिनेताओं की फिल्मों पर फेस्टिव सीजन का क्या असर पड़ता है। अगर फेस्टिव सीजन चल निकला तो इस लिस्ट में जल्द ही कई नये नाम जुड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











