Good News..एक 'फैसला' और डायरेक्टर..एक्टर..फैन्स सब की 'मुश्किल' खत्म!

By Shweta

अभी हाल में ही फैन्स सहित कई लोग बुरी तरह दुखी हुए कि ऐ दिल है मुश्किल और रईस की रिलीज खटाई में पड़ गई है क्योंकि सिनेमाघरों के मालिकों ने फैसला किया है कि जिन फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकार हैं उन फिल्मों को ना रिलीज किया जाए। फैन्स लंबे अरसे से ऐ दिल है मुश्किल का इंतजार कर रहे हैं और रईस की रिलीज तो कब से अधर में लटकी हुई है।

[7 बार किया REJECT.. अब सलमान ने खुद ही कहा- 'हमारे साथ भी काम कर लो..']

बहरहाल, फैन्स के लिए गुड न्यूज ये है कि Indian Motion Picture Producers' Association (IMPPA) ने सिनेमाघरों के मालिकों और मनसे के अशोक पंडित और शालिनी ठाकरे से दरखास्त की है कि वो फिल्म को रिलीज होने दे क्योंकि फिल्म पहले ही पूरी तरह बन चुकी है और इससे निर्माता-निर्देशकों के साथ फैन्स को भी गहरा झटका लगेगा।

[बॉलीवुड का ये एक सवाल कटप्पा और बाहुबली को भी फेल कर देगा!]

अगर ऐसा होता है तो रईस (माहिरा खान), ऐ दिल है मुश्किल (फवाद खान) डियर जिंदगी (अली जफर) की मुश्किल खत्म हो जाएगी। हाल की घटनाओं के कारण भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनातनी का असर बॉलीवुड पर भी देखने को मिला। आइये आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी हाल की घटनाओं पर नजर।

Ae dil hai mushkil

पाकिस्तानी कलाकार
उड़ी हमले के बाद, अचानक से सबका ध्यान बॉलीवुड में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों पर आ गया। इसके बाद डिमांड की गई कि पाकिस्तानी कलाकार अपने देश वापस जाएं या फिर हमले की कड़ी निंदा करें। हालांकि पूरा बॉलीवुुड इस मुद्दे पर बंट गया कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करना चाहिए या नहीं।

फवाद खान का पलटवार
इस खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की लेकिन माना जा रहा है कि फवाद खान ने पाकिस्तान पहुंच कर कहा कि भारतीयों के दिल छोटे होते हैं और बॉलीवुड किसी के बाप का नहीं है। वहीं उनके फैन्स ने भी कहा कि फवाद खान को स्टार बनने के लिए बॉलीवुड की ज़रूरत नहीं है।

अजय देवगन - शिवाय
ऐ दिल है मुश्किल अजय देवगन की शिवाय के साथ रिलीज़ हो रही है और यही कारण है कि दोनों फिल्मोंं का दीवाली पर क्लैश होना, पहली बार उत्सुक नहीं कर रहा है। बल्कि सब सोच रहे हैं कि किस फिल्म का क्या हाल होगा!

केआरके कंट्रोवर्सी
फिल्म को लेकर दावा किया गया कि करण जौहर ने फिल्म की तारीफ करने के लिए केआरके को 25 लाख रूपये दिए गए। अजय देवगन ने तुरंत एक स्टिंग जारी किया जहां केआरके इस बारे में बात कर रहे थे। और उन्होंने साफ कहा कि करण जौहर इस मामले में थे या नहीं इसकी जांच होनी चाहिए।

झूठे प्रमोशन
वहीं अजय देवगन फैन्स भी सच जानने में जुट गए थे और उन्होंने ऐ दिल है मुश्किल के पैसे देकर करवाए जा रहे सोशल प्रमोशन की पोल खोल दी। कैसे और क्या हुआ, वो ज़रा लंबा मुद्दा है।

किसका कैमियो
फिल्म मेंं किसका कैमियो है ये अंत तक नहीं पता था। बाद में शाहरूख खान ने यह कैमियो किया। उनकी झलक देखकर लोग पागल, फिल्म के ट्रेलर में।

लीक हुई कहानी
फिल्म के ही एक कलाकार ने काफी हद तक फिल्म की कहानी बता दी थी। उन्होंने बताया कि वो अनुष्का के पिता हैं और रणबीर उनसे अनुष्का का हाथ मांगने आते हैं फवाद खान के लिए!

करीना का गुस्सा
पहले शाहरूख वाला रोल सैफ कर रहे थे और जब सैफ के साथ बात नहीं बनी तो करण जौहर ने शाहरूख से इस किरदार को करने को कहा। अब इन अफवाहों के बीच करीना क्यों गुस्सा थीं पता नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X