IMPOSSIBLE: इसलिए सलमान की ज़िंदगी पर नहीं बन सकती फिल्म!
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान की ज़िंदगी पर बायोपिक कभी नहीं बन सकती। ऐसा कहना है अरबाज़ खान का। अरबाज़ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि सलमान खान एक ऐसी शख्सियत जिनकी ज़िंदगी खुली किताब की तरह है।
सलमान ने जो भी किया है अच्छा या बुरा वो किसी से भी छिप कर नहीं किया। उनकी कोई भी बात ना मीडिया से ना फैन्स से छिपी है। आम तौर पर बायोपिक उन लोगों की बनती हैं, जिनके बारे में लोग कम जानते है। मुझे नहीं लगता कि अगर कोई पहले से मशहूर है और हर कोई उसके जीवन के बारे में जानता है, तो उसकी बायोपिक बनाने का कोई तुक है।
Pic Of The Day: खुलेआम अजय देवगन ने किया अक्षय-सलमान को शर्मिंदा
अरबाज ने टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बन रही फिल्म के बारे में कहा कि यह फिल्म निर्देशक नीरज पांडे के लिए एक चुनौती होगी। क्योंकि हम सब धोनी के बारे में जानते हैं। हमें यह देखना है कि इसमें नया क्या होगा। वैसे आजकल इंडस्ट्री में बायोपिक बनाने का प्रचलन कुछ ज़्यादा ही हो गया है। जानिए पीएम मोदी ने अपनी---> BIOPIC में किसे दी अपना किरदार निभाने की इजाज़त?


Click it and Unblock the Notifications
