बाल शोषण के खिलाफ चुप्पी तोड़नी ज़रूरी है : मल्लिका
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिक शेरावत का कहना है कि अब बाल वेश्यावृत्ति पर चुप्पी तोड़नी चाहिए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिक शेरावत का कहना है कि अब बाल वेश्यावृत्ति पर चुप्पी तोड़नी चाहिए। आपको बता दें कि मल्लिका को हाल ही में एम्स्टर्डम के डच संगठक 'फ्री अ गर्ल' के मुख्यालय में आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने बच्चों के यौन शोषण और मानव तस्करी के बारे में बात की।

इस मौके पर मल्लिका ने कहा कि अब वो समय आ गया है जब बाल शोषण जैसे कुकर्म के खिलाफ चुप्पी तोड़ी जाए। यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि जो इस अपराध को अंजाम देते हैं उन्हें सख्त से सख्त सज़ा दी जाए।
Oooo.. तो इस गाने के लिए.. सनी लियोन को 5 करोड़ तक का ऑफर!
आपको बता दें कि मल्लिका ने वृत्तचित्र 'फ्री अ गर्ल' में भी काम किया है, जिसकी शूटिंग बड़े पैमाने पर की गई है। मल्लिका ने कहा कि इसकी शिकार लड़कियों की मदद करने व न्याय की मांग करने के लिए समाज को आगे आना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











