कोरोना लॉकडाउन: ना सिर्फ रामायण टॉप पर, बल्कि टेलीविजन ने बनाए कई खास धमाकेदार रिकॉर्ड, रिपोर्ट
कोरोना वायरस की वजह से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। यानि की लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते। लिहाजा, ऐसे में लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवार, टेलीविजन या मोबाइल पर गुजार रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते टेलीविजन पर एक खास रिकॉर्ड बनाया गया है। ना सिर्फ रामायण की टीआरपी रिकॉर्डतोड़ रही है, बल्कि इस हफ्ते टेलीविजन ने आज तक का सबसे ज्यादा उपभोक्ता रिकॉर्ड किया है।
BARC के नीलसन रिपोर्ट ने कोरोना के दौरान टेलीविजन और मोबाइल के उपभोग में बढ़ोतरी पर एक रिपोर्ट तैयार की है। जिसके अनुसार, इस हफ्ते टेलीविजन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।

कोरोना की वजह से इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का काम ठप पड़ चुका है। ना तो फिल्में बन रही हैं, ना किसी सीरियल की शूटिंग हो पा रही है। ऐसे में टेलीविजन पर कई शो का रिपीट दिखाया जा रहा है, वहीं दूरदर्शन ने 90 के दशक के सारे सीरियलों को री-टेलीकास्ट कर लाइमलाइट ले ली है।


Click it and Unblock the Notifications











