बंद फ्लैट से आई बदबू... दरवाजा तोड़ा तो घर में मिली इस मशहूर एक्टर की सड़ती हुई लाश

ravindra mahajan

Ravindra Mahajan Death: 'इमली' फेम गश्मीर महाजनी के पिता और मराठी एक्टर और डायरेक्टर रवींद्र महाजनी का निधन हो गया। उनका शव शुक्रवार 14 जुलाई को पुणे के एक अपार्टमेंट में पाया गया। पुलिस ने बताया कि वह पुणे के तालेगांव दाभाड़े के अपार्टमेंट में अकेले रहते थे। वह पिछले 8 महीने से यहां की जर्बिया सोसायटी में किराए से रह रहे थे। पड़ोसियों ने शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे अपार्टमेंट से बदबू आने के बाद पुलिस को कॉन्टैक्ट किया था।

जल्द ही, तलेगांव MIDC पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और अपार्टमेंट को अंदर से बंद पाया। स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और घर में एंट्री की। जहां रवींद्र महाजनी का शव पाया गया। पुलिस ने कहा कि अपार्टमेंट के मालिक ने डेड बॉडी की पहचान एक्टर गश्मीर महाजनी के पिता रवींद्र महाजनी के रूप में की है। पुलिस को शक है कि एक्टर का निधन दो से तीन दिन पहले हो गया था। जब बदबू आई, तब जानकारी हो सकी।

पुलिस ने अभिनेता के परिवार को सूचित किया और मौत के कारण की पुष्टि के लिए उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। रवींद्र महाजनी को 'मुंबईचा फौजदार' (1984) और 'कलात नकलत' (1990) जैसी फिल्मों से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। 1970 के दशक में इन्होंने मराठी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया था। इन्हें साल 2019 में आई पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' में भी अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया था।

रवींद्र महाजनी के बेटे गश्मीर महाजनी भी एक्टर हैं। उन्होंने 'इमली' सीरियल में आदित्य त्रिपाठी के किरदार से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने 'झलक दिखला जा 10' किया और अब वो कलर्स के ही सीरियल 'तेरे इश्क में घायल' में नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि रवींद्र को मराठी फिल्म इंडस्ट्री का विनोद खन्ना कहा जाता था। उन्होंने वहां एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X