इस थियेटर में हुआ #Golmaal - आधी बाहुबली किसी को समझ ही नहीं आई!
आईमैक्स चेन्नई ने आधी तमिल में आधी हिंदी में बाहुबली 2 चला दी।
आज बाहुबली दिन है। पूरे देश में आज जिसकी गूंज है तो वो है बस बाहुबली और बाहुबली। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ ऐसी उमड़ी है कि सिनेमाघर अगले आने वाले कई दिनों तक हाउसफुल हैं। ये फिल्म चार भाषाओं में रिलीज़ हुई है तो लोगों की दीवानगी इसी से ही दिख जाती है।

लेकिन अब जो हम बताने जा रहे हैं हो सकता है उससे आपको हंसी आ जाए। दरअसल, हुआ ये कि चेन्नई के ल्यूक्स सिनेमा में आइमैक्स शो का पहला भाग तो तेलुगु में चला दिया गया और वहीं सेकेंड हाफ हिंदी में।
वहीं जैसे ही उन्हें पता चला कि ये तो बड़ी गड़बड़ हो गई तो उन्होंने फिर से तेलुगु चलाई। ऐसा ही कुछ बैंगलोर में भी कल हुआ। हुआ ये कि पीवीआर में तो फिल्म को सेकेंड हाफ से ही शुरू किया गया।
कमाल की बात तो ये है कि लोगों को पता फिल्म के क्लाइमैक्स में चला। फिर क्या..लोगों ने उसके बाद पूरी फिल्म को दोबारा से चलाने की मांग कर डाली। बहरहाल, जो हुआ सो हुआ अब फिल्म अच्छे से रिलीज़ हो गई है तो नीचे पढ़ें फिल्म का रिव्यू..


Click it and Unblock the Notifications











