मैं तेलुगू फिल्मों का शाहरुख हूं: सिद्धार्थ

By Neha Nautiyal

Siddarth
'रंग दे बसंती' में अपनी संजीदा भूमिका से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा में आए दक्षिण के अभिनेता सिद्धार्थ का कहना है कि वह तेलुगू फिल्म उद्योग के 'शाहरुख खान' हैं और गंभीर भूमिकाओं में मिली लोकप्रियता के बावजूद रोमांटिक फिल्मों को तरज़ीह देना चाहते हैं।

सिद्धार्थ अगले वर्ष से निर्माता की भूमिका में भी दिखाई पड़ेंगे। सिद्धार्थ का कहना है, "मैंने तेलुगू फिल्मों में रोमांस से भरपूर बहुत से किरदार किए हैं। वास्तव में जब लोग कहते हैं कि तुम तेलुगू फिल्मों के आमिर खान हो तो मैं कहता हूं कि मैं तेलुगू फिल्मों का शाहरुख खान हूं। मैंने 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' जैसे सभी तेलुगू संस्करणों में अभिनय किया है।"

'नुव्वोस्तांते नेनोदंताना' और 'बोमारिल्लू' जैसी तेलुगू फिल्मों में अभिनय कर चुके सिद्धार्थ कहते हैं, "मैं रोमांस से भरपूर फिल्मों को प्रमुखता देता हूं और जब थोड़ा बदलाव की जरूरत महसूस करता हूं तो 'स्ट्राइकर' या 'रंग दे बसंती' जैसी फिल्में करता हूं। मैंने हाल ही में फिल्म 'स्ट्राइकर' में एक गंभीर किरदार निभाया, अब मैं वापस रोमांटिक फिल्म करना चाहता हूं।"

सिद्धार्थ ने 2006 में 'रंग दे बसंती' में अभिनय कर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। उनकी दूसरी हिंदी फिल्म 'स्ट्राइकर' है लेकिन अब उन्होंने और भी हिंदी फिल्मों में काम करने का मन बना लिया है। वह 2011 में खुद का प्रॉडक्शन हाउस शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X