Illeana Dcruz ने एक सप्ताह बाद ही पोस्ट कर दी बेटे की तस्वीर, लिखा कुछ ऐसा जो..

illeana dcruz

इलियाना डिक्रूज़ कुछ समय से खबरों का हिस्सा हैं और इस वक्त वो अपने बेबी बॉय को लेकर चर्चा में हैं। इलियाना ने एक सप्ताह पहले बेटे को जन्म दिया था और अब उन्होने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर बेबी की साझा की है जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

इस तस्वीर के वायरल होने के पीछे एक कारण ये भी है कि 7 दिन के अंदर ही उन्होने अपने बेटे की तस्वीर साझा कर दी है। इलियाना डिक्रूज ने इस तस्वीर के साथ लिखा था, "तुम्हारे मां बनने का एक सप्ताह।" जैसे ही उन्होने ये स्टोरी लगाई वो धड़ल्ले से वायरल हो रही है और लोग कई तरह से कमेंट्स कर रहे हैं।

हालांकि इलियाना डिक्रूज ने बेटे का चेहरा नहीं रिवील किया है। उन्होने उसका हाथ पकड़ा है और उसकी हथेली की तस्वीर ही सामने आई है। इलियाना जन्म के बाद एक पोस्ट किया था और ऐलान करते हुए लिखा था, "कोआ फीनिक्स डोलन का परिचय। 1 अगस्त, 2023 को जन्म।"

इसके अलावा उन्होने लिखा था, "शब्दों में यह नहीं बताया जा सकता कि हम अपने प्यारे लड़के का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं। दिल बहुत भरा हुआ है।" इलियाना डिक्रूज फिलहाल कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं और कोई शक नहीं है कि आने वाले समय में भी वो कुछ महीनों तक नजर नहीं आने वाली हैं।

शादी को लेकर उठे थे सवाल

इलियाना डिक्रूज के बेटे के जन्म के बाद चर्चा हुई थी कि वो बिन ब्याही मां बन हैं। लेकिन बाद में खुलासा हुआ था कि वो अपने प्रेमी से शादी कर चुकी हैं लेकिन ये सब उन्होने चुपचाप ही किया है। एक विदेशी व्यक्ति को डेट कर रही इलियाना डिक्रूज अब परिवार के साथ पूरी तरह सेटल हो चुकी हैं। उनके फैंस काफी जल्दी उनको फिल्मों में वापसी करते हुए देखना चाहते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: illeana dcruz
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X