अजय देवगन के साथ नहीं दिखेंगी ये एक्ट्रेस- नई जोड़ी की तलाश शुरु- 2020 रिलीज
लव रंजन की अगली फिल्म अजय देवगन- रणबीर कपूर की जोड़ी फाइनल है। फिल्म 2020 दिसंबर में रिलीज होगी। कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि फिल्म में इन दो सितारों के साथ इलियाना डिक्रूज फाइनल हो चुकी हैं। लेकिन बता दें, फिल्म के मेकर्स ने बयान दिया है कि फिलहाल उन्होंने इलियाना को इस फिल्म के लिए अप्रोच तक नहीं किया है।
'रेस 3 फ्लॉप हुई तो बहुत बुरा लगा- मैंने बहुत ज्यादा मेहनत की थी'
अजय देवगन- रणबीर कपूर की इस फिल्म से पहले आलिया भट्ट और नुसरत बारुचा का भी नाम जोड़ा गया था। लेकिन बात नहीं बनी। फिर इलियाना को फाइनल माना जा रहा था क्योंकि अजय देवगन के साथ इलियाना की जोड़ी काफी चर्चित है। वहीं, फिल्म बर्फी से इलियाना ने रणबीर कपूर के साथ डेब्यू किया था।

फिलहाल फिल्म की टाइटल भी फाइनल नहीं की गई है। इस फिल्म से पहली बार लव रंजन- अजय देवगन और रणबीर कपूर जुड़ने वाले हैं। लिहाजा, फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म 2019 के मध्य तक फ्लोर पर आ जाएगी। कोई शक नहीं कि सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद लव रंजन की फिल्मों से भी फैंस की उम्मीद बढ़ चुकी है।
निर्माता फिल्म के लिए ऐसी एक्ट्रेस चाहते हैं जो इमोशनल और कॉमेडी दोनों ही परफेक्ट तरीके से निभा सके। सूत्रों की मानें तो फिल्म में भले ही दो दमदार एक्टर हैं.. लेकिन एक्ट्रेस का किरदार भी बराबर दमदार है। लिहाजा, किसी टॉप एक्ट्रेस को ही अप्रोच किया जाएगा। फिलहाल तो आलिया, नुसरत और इलियाना तीनों नाम ही लिस्ट से कट चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











