..................... ileana dcruz speaks on her wedding news on raid trailer launch - Hindi Filmibeat

SHOCKING : इलियाना डिक्रूज ने खोला अपनी शादी का राज, फैंस को लगेगा झटका

Recommended Video

Ajay Devgn asked Ileana D'Cruz - 'Are You Married'; Watch, what she said | FilmiBeat

पिछले कई दिनों से इलियाना अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में चल रही है। इलियाना ने इसपर कभी भी खुलकर बात नही की है पर अब उन्होने इस पर चुप्पी तोड़कर सोशल में मीडिया में कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद से काफी बातें साफ हो गई है। दरअसल इलियाना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि वो इस तस्वीर का क्रेडिट अपने हसबैंड को देती है।

यही वो पल था कि शादी को लेकर इलियाना की चर्चा इंडस्ट्री की हर गली में होना शुरु हो गई थी। इन दिनो इलियाना अपनी आने वाली फिल्म रेड के लिए काफी व्यस्त चल रही है और किसी भी तरह से वो शादी वाले सवाल पर कुछ भी नही बोलती है। इलियाना ना इस बात को एक्सेप्ट करती है और ना रिजेक्ट करती है।

illeana d'cruz, ajay devgan, raid, इलियाना डिक्रूज, अजय देवगन, रेड

रेड के ट्रेलर लॉंच में तो अजय देवगन ने सबसे सामने ही इलियाना से पूछ लिया था कि क्या वो शादी शुदा है। इस बात पर जो इलियाना का जवाब था वो काफी पत्ते खोल देगा आपके सामने, आपको बता दें कि इसका जवाब देते हुए इलियाना का कहना था कि मैं इस बारे में क्या बताऊं मुझे खुद भी पता नही है।

मै बस अच्छी तरह से अपना काम कर रही हूं और वही मेरे लिए ज्यादा इंम्पॉर्टेंट है और मेरी सच्चाई क्या है अब काफी हद तक दुनिया को पता चल चुका है। इलियाना ने आगे बोलते हुए कहा कि वो अपनी निजी जिंदगी को राज ही रखना पसंद करती है और हमेशा से मैने अपनी जिंदगी की कई बातें राज ही रखी हुईं है।

फिल्म रेड का ट्रेलर लॉंच मंगलवार को हुआ था और इसमे अजय के साथ साथ फिल्म की सारी स्टारकास्ट भी मौजूद थी। फिल्म का ट्रेलर लॉच के बाद काफी पसंद किया जा रहा है और इस फिल्म में अजय देवगन अपने पुराने अंदाज में नजर आने वाले है। इस ट्रेलर को देखकर आपको दृश्यम और सिंघम जैसी फिल्में जरूर याद आ जाएंगी।

फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है जो इसके पहले नो वन किल्ड जेसिका और आमिर जैसी फिल्म बना चुके है। इस फिल्म में अजय देवगन एक इनकमटैक्स ऑफिसर का किरदार प्ले कर रहे है। इस फिल्म में इलियाना ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म 16 मार्च 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X