..................... Ileana D'Cruz showed the face of her son's father for the first time fans said Eid ka Chand - Hindi Filmibeat

Ileana D'cruz ने पहली बार दिखाया बेटे के पिता का चेहरा, फैन्स बोले- ईद का चांद...

Ileana Dcruz

Ileana D'cruz with Michael Dolan: वैलेंटाइन डे के खास मौके को हर एक कपल यादगार बनाना चाहता है। वह अपने पार्टनर को खास फील करवाना चाहता है फिर चाहें कोई आम कपल हो या कोई सितारा हो। वैलेंटाइन डे पर प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, कृति सेनन, मीरा राजपूत हर किसी ने अपने पार्टनर को खास सरप्राइज देते हुए तस्वीरों और वीडियो भी शेयर की थी। वहीं इस खास मौके पर इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने भी अपनी फीलिंग्स अपने फैन्स के साथ शेयर कीं और इस खास मौके पर अपने पार्टनर का चेहरा रिवील किया।

फैन्स के आए जमकर रिएक्शन
इलियाना डिक्रूज एक बेटे की मां हैं, लेकिन कभी भी उन्होंने अपने पार्टनर के साथ तस्वीर शेयर नहीं की थी। कुछ समय पहले इलियाना डिक्रूज ने अपने पार्टनर माइकल डोलन के साथ साइड फोटो शेयर की थी, लेकिन हाल फिलहाल तो इलियाना डिक्रूज ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अपने लवर के साथ एक खूबसूरत फोटोशूट शेयर किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि इलियाना डिक्रूज ब्लैक कलर के को-ऑर्ड सेट में नजर आ रही हैं। वहीं माइकल भी ऑफिशियल लुक में दिख रहे हैं। तस्वीर में दोनों की ट्यूनिंग बेहद शानदार दिख रही है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही इलियाना डिक्रूज लिखती हैं 'हैप्पी वैलेंटाइन डे मेरे स्टडमफिन' बता दें कि यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा परफेक्ट कपल तो वहीं दूसरे ने लिखा ईद का चांद...

पार्टनर के साथ यूएस रहती हैं इलियाना डिक्रूज
आपको बता दें कि इलियाना डिक्रूज अगस्त में एक बेटे की मां बनी थीं। उन्होंने अपने बेटे का नाम कोआ फिनिक्स डोलन रखा है। रिपोर्ट्स की माने तो इलियाना डिक्रूज अपने पार्टनर के साथ यूएस में रहती हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने शादी को लेकर कोई भी स्टेटमेंट नहीं दिया है। काम की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म 'दो और दो प्यार' को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Read more about: ileana dcruz michael dolan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X