Ileana D'Cruz ने शेयर की 4 महीने की प्रेग्नेंसी की अनसीन बिकिनी फोटो, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Ileana DCruz

Ileana D'Cruz shared unseen bikini photo: इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो आए दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। जब से उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई थी तब से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर उनके चाहने वालों के सावल भी बढ़ गए थे। बता दें कि एक्ट्रेस ने 1 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने पिता के नाम पर ही रखा था। इलियाना के बेटे का नाम कोआ फिनिक्स डोलन है।

क्या दोबारा प्रेग्नेंटी हैं इलियाना ?
इलियाना डिक्रूज आए दिनों बेटे की फोटो अपने इंस्टा हैंडल शेयर करती हैं। वहीं वैलेंटाइन डे के स्पेशल मौके पर इलियाना डिक्रूज ने बेटे के पिता की भी झलक दिखाई थी, लेकिन फिलहाल तो इलियाना डिक्रूज का लेटेस्ट फोटो खास चर्चाओं में आ गया है। बेबी बंप के साथ एक्ट्रेस का ये बोल्ड अवतार लोगों को फिर कंफ्यूज कर रहा है चलिए देखते हैं कि क्या है इस फोटो में खास जिसकी हर कोई कर रहा है चर्चा, या हैं इलियाना डिक्रूज दोबारा प्रेग्नेंट ?

फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
हाल ही में इलियाना डिक्रूज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक ब्लैक बिकिनी में फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस फोटो पर उन्होंने डेट भी मेनशन की है 17 फरवरी 2023 इसी के साथ ही एक्ट्रेस कैप्शन लिखती हैं 'एक साल पहले जब वे चौथे महीने की प्रेग्नेंटी थीं।' बता दें कि एक्ट्रेस का यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। काम की बात करें तो इन दिनों एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म 'दो और दो प्यार' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, प्रतीक गांधी और सेंथिल राममूर्ति नजर आने वाले हैं। बता दें कि यह फिल्म इसी साल होली के मौके पर रिलीज की जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X