एक बार फिर Ileana Dcruz ने दी गुडन्यूज़, दूसरी बार बनेंगी मां? फैन्स को मिला न्यू ईयर पर ख़ास तोहफा

Ileana Dcruz Second Pregnancy

Ileana Dcruz Second Pregnancy: 2025 शुरू हो चुका है और काफी सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी जमकर पार्टियां करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अब इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने एक बड़ी खबर फैंस के साथ में शेयर कर दी है। दरअसल उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और यह उनके 2024 के जनवरी से लेकर दिसंबर की झलक का था।

इस वीडियो के दौरान इलियाना डिक्रूज ने कुछ ऐसा भी शेयर कर दिया जिसके बाद में उनकी प्रेगनेंसी की खबर तेज हो चुकी है। फैंस को तो ऐसा भी लग रहा है की एक्ट्रेस एक बार फिर से प्रेग्नेंट हो गई है। एड्रेस की वायरल हुई इस तस्वीर में अक्टूबर ने सबकी अटेंशन अपनी तरफ खींची। इस दौरान एक्ट्रेस इमोशनल होकर प्रेगनेंसी किट टेस्ट दिखाती नजर आई।

इस वीडियो के बाद अब लगातार इलियाना डिक्रूज की प्रेगनेंसी की चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं उनके फैंस भी इस वीडियो पर लगातार प्यार और दुआएं देते हुए नजर आ रहे हैं। उनके फैंस ने यह भी उम्मीद लगाई कि 2025 में एक्ट्रेस के जीवन में खूब सारी खुशियां आएं।

लगातार इलियाना डीक्रूज़ की इस वीडियो पर फैन्स के कमेंट भी आते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि जरा रुको... अक्टूबर, एक बार फिर से मुबारकबाद। एक दूसरा यूजर लिखता है कि क्या आप दोबारा प्रेग्नेंट हो गए हो? एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 2025 में दूसरा बच्चा आने वाला है?

इलियाना डीक्रूज़ के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने माइकल डोलन के साथ में शादी की है। अगस्त 2023 में उनका पहला बेटा हुआ था जिसका नाम कोआ रखा गया है। साल 2024 में उन्होंने अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया और अब एक्ट्रेस की दूसरी प्रेगनेंसी को लेकर एक बार फिर से खबर आ रही है।

More from Filmibeat

Read more about: ileana dcruz
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X