Illeana Dcruz- बिन ब्याही मां नहीं, शादीशुदा हैं इलियाना डिक्रूज? अब हुआ सबसे बड़ा खुलासा!

इलियाना डिक्रूज को लेकर खबरें है कि उन्होने बेबी बॉय को जन्मदिन दिया है और इस बात का खुलासा उन्होने 5 अगस्त को किया था। बता दें कि इलियाना डिक्रूज ने जैसे ही बच्चे को जन्म दिया था उसके बाद उनकी ट्रोलिंग भी हो रही थी और लोग बिना शादी के मां बनने को लेकर उनको काफी खरी खोटी सुना रहे थे।
लेकिन अब ऐसी खबर सामने आई है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है। डीएनए की हालिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि इलियाना शादीशुदा हैं। जी हां, इलियाना ने माइकल डोलन से शादी की है।
रिपोर्ट में कथित पति के नाम और शादी की तारीख दोनों का खुलासा किया गया, जो 13 मई, 2023 थी। डीएनए ने बताया कि, विवाह रजिस्ट्री से मिली जानकारी के आधार पर हो चुका है, इलियाना ने शादी कर ली।
हालांकि फैंस इस खबर को लेकर पूरी तरह से राजी नहीं हैं और किसी तरह के आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इलियाना डिक्रूज काफी चर्चा में हैं। रिपोर्ट में एक तस्वीर भी चर्चा में हैं जहां इलियाना ने सफेद दुल्हन की पोशाक में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, लेकिन यह अनिश्चित है कि यह तस्वीर उनकी वास्तविक शादी की थी या किसी फोटोशूट की।
इन सबसे इतना तो तय है कि जब तक इलियाना ये उनके पति इस बात का खुलासा नहीं करते हैं कि दोनों शादी शुदा हैं तक ये चर्चा का विषय रहेगी। इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए बेटा होने की बता बताई थी और लिखा था,
''कोई भी शब्द यह नहीं बता सकता कि हम अपने प्यारे लड़के का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं। दिल भर आया है।'' इस तरह से लोग उनको लेकर बातें कर रहे थे और सभी का कहना था कि वो काफी क्यूट हैं। इलियाना काफी समय से फिल्मों से भी दूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











