बॉलीवुड हसीना ने लिए लिया फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला, बच्चे और पति के साथ विदेश में बसाएंगी घर!

Ileana DCruz

Ileana DCruz: कुछ दिनों पहले ही एक बच्चे की मां बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार खबरों में रहती हैं। इसी बीच इलियाना की प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सूत्रों के अनुसार खबर आई है कि वह फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का सोच रही हैं और अपने बच्चे-बॉयफ्रेंड के साथ विदेश में घर बसाने की सोच रही हैं।

इलियाना डिक्रूज छोड़ेंगी इंडस्ट्री-

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज के फैंस उनके फिल्मों में वापसी की इंतजार कर रहे हैं और अक्सर अभिनेत्री से सवाल भी करते हैं। फिल्मों में वापसी पर चुप्पी साधे बैठी इलियाना डिक्रूज के फैंस के लिए हमारे पास एक ऐसी खबर है, जो उनका दिल तोड़ सकती है।

हालिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि इलियाना जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर वापसी नहीं करेंगी। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री अपने पति माइकल डोलन और बेटे के साथ हमेशा-हमेशा के लिए यूएसए में सेटल होने और अपने अभिनय करियर को अलविदा कहने पर विचार कर रही हैं।

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया कि, 'उन्होंने अपना प्रोफेशनल जीवन छोड़ने का फैसला किया है क्योंकि उन्हें अपने पति और बच्चे के साथ ज्यादा समय बिताने में ज्यादा खुशी मिलती है।' खैर इस खबर को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई हैं। तो आगे क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा।

गौरतलब है कि, इलियाना ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने से चार हफ्ते पहले उन्होंने गुपचुप तरीके से माइकल डोलन के साथ शादी कर ली थी। इलियाना डिक्रूज इन दिनों कैमरे से दूर मदरहुड एंजॉय कर रही हैं।

इलियाना डिक्रूज का वर्कफ्रंट-

'बर्फी', 'रुस्तम', 'रेड', 'मैं तेरा हीरो' और 'पागलपंती' जैसी शानदार फिल्में करके इलियाना ने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई है। इलियाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'अनफेयर एंड लवली' की शूटिंग पूरी की है, जिसमें उनके साथ मुख्य भूमिका में रणदीप हुड्डा हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार अभिषेक बच्चन के साथ 'द बिग बुल' में देखा गया था।

More from Filmibeat

Read more about: ileana dcruz
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X