OUCH..सलमान को एक्ट्रेस ने किया NO..अब अजय देवगन के साथ FLOP हो गईं !
ये तो हम सभी जानते हैं कि इलियाना डिक्रूज़ ने अनुराग बासु के निर्देशन में बनी फिल्म बर्फी से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें वो रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ नज़र आईं थीं और तीनों की ही जमकर तारीफ हुई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इलियाना ने सलमान की फिल्म को रिजेक्ट किया था?
जी हां..इलियाना डिक्रूज़ के पास सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म वांटेड का प्रपोज़ल गया था लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। ये बात खुद इलियाना ने ही बताई है।

इलियाना ने बताया कि उनके पास वांटेड फिल्म का प्रस्ताव गया था लेकिन वो उस समय वो फिल्म नहीं कर सकती थीं क्योंकि उनके एग्ज़ाम चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें ये फिल्म ठुकरानी पड़ी क्योंकि वो अपनी पढ़ाई को लेकर कोई भी समझौता नहीं करना चाहती थीं।
B'DaySpcl..इनके जैसा ना कोई है..और ना कोई होगा..कइयों की हो गई छुट्टी !
इलियाना ने बताया कि उस वक्त मैंने कुछ नहीं सोचा था कि यह सलमान की फिल्म है या इसका डायरेक्टर कौन है। मेरा पूरा फोकस पढ़ाई पर था। बहरहाल, आपको बता दें कि इलियाना हाल ही में अजय देवगन के साथ बादशाहो में नज़र आई थीं।
हालांकि फिल्म ने कलेक्शन ठीक ठाक किया लेकिन तब भी हिट लिस्ट में नहीं आ सकी ये फिल्म। आइए नज़र डालते हैं उन एक्ट्रेस पर जो सलमान के साथ एक बार नज़र आईं और फिर नहीं दिखे साथ और साथ में वो एक्ट्रेस जिन्होंने सलमान के साथ काम करने से मना किया..


Click it and Unblock the Notifications











