..................... Ileana Dcruz gave birth to her baby boy and revealed the name of her son Koa Pheonix Dolan - Hindi Filmibeat

बिना शादी के ही मां बन गईं Ileana Dcruz, नन्हें से बेटे की दिखाई पहली झलक

Ileana Dcruz

Ileana Dcruz Baby: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में रही हैं। हर कोई जानना चाह रहा है कि एक्ट्रेस के बच्चे के पिता कौन है लेकिन हसीना ने अभी तक कायदे से इस बात से पर्दा नहीं हटाया है कि उनके बच्चे का पिता कौन है।

इलियाना ने दिया बेटे को जन्म

इस बीच इलियाना ने अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया है कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यही नहीं एक्ट्रेस ने अपने बच्चे के नाम का भी खुलासा किया है। इस फोटो के साथ ही हसीना ने यह भी साफ किया है कि उनके बच्चे का जन्म आज नहीं बल्कि 1 अगस्त को हुआ था लेकिन आज जाकर उन्होंने अपने बेटे की फोटो की है।

बेटे का नाम भी बताया

एक्ट्रेस ने अपने बेटे की सोते हुए फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि हम शब्दों में बयान नहीं कर सकते कि हम अपने प्यारे बेटे का स्वागत करके कितना ज्यादा खुश हैं। दिल बहुत ज्यादा भरा हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम भी इस पोस्ट में बताया है और वो नाम है- कोआ फीनिक्स डोलन। इस पोस्ट के आते ही लोग इलियाना को बधाइयां देने लगे।

इलियाना डीक्रूज का करियर

साल 2006 में इलियाना ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी साल एक्ट्रेस ने तेलुगु फिल्म Devadasu से एक्टिंग डेब्यू भी किया। फिर वह तमिल फिल्मों में नजर आईं। साउथ इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद इलियाना ने फिल्म 'बर्फी' (2012) से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में अपनी उम्दा एक्टिंग के लिए इलियाना को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। अपनी पहली हिंदी सुपरहिट फिल्म के बाद इलियाना ने 'बादशाहो', 'मैं तेरा हीरो', 'रुस्तम' और 'पागलपंती' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया।

Read more about: ileana dcruz
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X