Ileana D'Cruz के मिस्ट्री मैन का फाइनली हुआ खुलासा, डेट नाइट से शेयर की बॉयफ्रेंड की फोटो, बनने वाली हैं मां

Ileana D'Cruz finally reveals her boyfriend: एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज प्रेग्नेंट हैं और समय समय पर सोशल मीडिया के जरीए अपनी प्रेग्नेंसी की झलकियां शेयर करती रहती हैं। लंबे समय से फैंस के बीच ये जानने की उत्सुकता थी कि आखिर इलियाना का पार्टनर है कौन! महीनों की उत्सुकता को शांत करते हुए अब एक्ट्रेस ने अपने बच्चे के पिता की पहली तस्वीरें शेयर कर दी हैं।
उन्होंने इसी साल 18 अप्रैल को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। और अब, कई महीनों तक अपने बच्चे के पिता की पहचान सीक्रेट रखने के बाद, एक्ट्रेस ने आखिरकार अपने जीवन के मिस्ट्री मैन का चेहरा रिवील कर दिया है।
इलियाना के मिस्ट्री मैन का खुलासा
शेयर की गई फोटोज में इलियाना अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट नाइट एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। ये तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'डेट नाइट'। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने पार्टनर के नाम का खुलासा नहीं किया है। तस्वीरों को देखकर फैंस भी बेहद खुश हैं।
कैटरीना के भाई को नहीं कर रही हैं डेट
बता दें, हाल ही में खबरें आई थीं कि इलियाना एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों कैटरीना, विक्की और अन्य लोगों के साथ मालदीव की वेकेशन पर गए थे। लेकिन अब इलियाना की तस्वीरों से साफ है कि उनकी लाइफ में कैटरीना का भाई नहीं, बल्कि कोई और है।
इलियाना ने कुछ वक्त पहले अपनी अंगूठी दिखाते हुए अपने हाथों की एक तस्वीर शेयर की थी। उस फोटो के बाद कयास लगाए गए कि उनकी सगाई हो गई है। हालांकि अभी तक उनकी तरह से कोई बयान सामने नहीं आया।


Click it and Unblock the Notifications
