बॉडी शेप पर क्रिटिसाइज हुईं थीं इलियाना डिक्रूज, बोलीं 'खुश नहीं थी मैं'
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज इस समय अपनी धमाकेदार फिल्म द बिग बुल को लेकर चर्चा में चल रहीं है जिसमें वो अभिनेता अभिषेक बच्चन धमाका करती हुईं नजर आईं हैं। लेकिन हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होने काफी खुलासे किए हैँ। अपनी बॉडी शेप को लेकर उनका कहना था कि वो काफी क्रिटिसाइज की गई हैँ। गौरतलब है कि कुछ समय पहले इलियाना का बॉडी शेप पहले से कुछ अलग नजर आया था जिसके बाद उनको काफी उल्टा सीधा कहा गया था।
इलियाना इस दौरान फरिदून शहरयार से बात कर रही हैं थीं और उन्होने कई बातें कहीं हैं। उन्होने ये भी कहा कि इस दौरान वो काफी परेशान हो गईं थीँ। इसके अलावा उनका कहना था कि वो अपने करियर को लेकर भी खुश नहीं है।

इलियाना का ये बयान काफी चर्चा में चल रहा है और फैंस का कहना है कि इलियाना को ऐसा नहीं सोचना चाहिए। इलियाना डिक्रूज अक्सर सोशल मीडिया पर भी धमाका करती नजर आती हैं।
बता दें कि वह लगातार तमिल और तेलुगु सिनेमा से भी जुड़ी रही हैं। बर्फी में उनके काम को सबसे अधिक पसंद किया गया। हाल ही में अपने बॅायफ्रेंड से ब्रेकअप के कारण भी वह चर्चा में रही थीं।
इलियाना इस बात को भी लेकर चर्चा में हैं जब उन्होंने कहा था कि सेक्स एक वर्कआउट की तरह है। हालांकि उन्होने कई शानदार कलाकार के साथ काम किया है जो कि काफी पसंद भी किया गया है। उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार है।


Click it and Unblock the Notifications











