..................... Ileana Dcruz celebrates 9 years of Barfii unseen pictures with Ranbir Kapoor and Priyanka Chopra - Hindi Filmibeat

बर्फी के 9 साल: इलियाना डीक्रूज़ ने शेयर की रणबीर कपूर - प्रियंका चोपड़ा के साथ अनदेखी तस्वीरें

अनुराग बसु निर्देशित रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डीक्रूज़ स्टारर बर्फी की रिलीज़ को 9 साल पूरे हो चुके हैं और इलियाना डीक्रूज़ ने फिल्म से जुड़ी यादें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इस फिल्म के लिए अपना प्यार जताया। इलियाना ने रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ कुछ अनदेखी बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की।

बर्फी की ये तस्वीरें शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा - ये फिल्म हमेशा खास रहेगी। बर्फी, इलियाना डीक्रूज़ का हिंदी डेब्यू थी। इस फिल्म से पहले वो दक्षिण की फिल्मों में काम कर रही थीं।

ileana-dcruz-celebrates-9-years-of-barfii-unseen-pictures-with-ranbir-kapoor-and-priyanka-chopra

14 सितंबर, 2012 में रिलीज़ हुई बर्फी दर्शकों और क्रिटिक्स को समान रूप से पसंद आई थी। 58वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बर्फी को 13 नॉमिनेशन मिले थे जिसमें से अनुराग बसु की टीम ने 7 अवार्ड्स अपने नाम किए थे। इन अवार्ड्स में रणबीर कपूर के लिए बेस्ट एक्टर, डायरेक्टर अनुराग बसु और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के लिए बेस्ट फिल्म, म्यूज़िक डायरेक्टर प्रीतम के लिए बेस्ट म्यूज़िक, इलियाना डीक्रूज़ के लिए बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी शामिल था।

बर्फी को ट्रेंडसेटर ऑफ द ईयर कहा गया था। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा और अनुराग बसु बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड विद्या बालन और सुजॉय घोष की कहानी से हार गए थे।

शानदार थी स्टारकास्ट

शानदार थी स्टारकास्ट

अनुराग बसु की इस फिल्म में रणबीर कपूर, इलियाना डीक्रूज़ और प्रियंका चोपड़ा ने जो कर दिखाया था वो शायद ही बॉलीवुड का कोई स्टार कर पाता। हर कोई बस इन जो सुपरस्टार का दीवाना हो गया था और ये फिल्म बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में शामिल हो गई।

बर्फी - झिलमिल - श्रुति का प्रेम त्रिकोण

बर्फी - झिलमिल - श्रुति का प्रेम त्रिकोण

इस फिल्म में बर्फी बने थे रणबीर कपूर जो न सुन सकता था औप न ही बोल सकता था लेकिन अपनी जिंदगी जीना जानता था। इलियाना डीक्रूज़ श्रुति घोष की भूमिका में थीं जो रणबीर कपूर की शारीरिक परिस्थितियों को जानने के बावजूद उन्हें दिल दे बैठती थीं। प्रियंका चोपड़ा ने ऑटिस्टिक लड़की का किरदार निभाया था।

केवल रणबीर के लिए लिखा गया रोल

केवल रणबीर के लिए लिखा गया रोल

बॉलीवुड में ऐसी फिल्में कम ही देखने को मिलती हैं जो ऑडिएंस को जितना हंसाती हैं उतना ही इमोशनल भी कर देती हैं। ये फिल्म उन्हीं फिल्मों में से एक है।एक ऑफ बीट फिल्म होने के बाद भी बर्फी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाकर तगड़ा रिकॉर्ड कायम किया था। इस फिल्म में बर्फी के रोल को रणबीर कपूर के लिए ही लिखा गया था।

कैटरीना ने रिजेक्ट किया था रोल

कैटरीना ने रिजेक्ट किया था रोल

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस श्रुति घोष के किरदार को रिजेक्ट कर चुकी थीं। जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने काफी जद्दोदहद के बाद टॉलीवुड की एक्ट्रेस इलियाना डी क्रूज को कास्ट किया। इस रोल को कैटरीना कैफ ने भी हां करने के बाद कुछ कारणों से रिजेक्ट कर दिया था।

इसलिए हुई ऑस्कर से बाहर

इसलिए हुई ऑस्कर से बाहर

बेस्ट फॉरेन भाषा के लिए बर्फी 85वें एकेडमी अवॉर्ड 2013 में एंट्री लेने वाली भारत की पहली फिल्म थी। हालांकि फिल्म को चार्ली चैपलीन और नोटबुक के कई सीन से बहुत ज़्यादा प्रेरित होने के कारण ऑस्कर की रेस से बाहर कर दिया गया था।

कमियों से कोसों दूर थी फिल्म

कमियों से कोसों दूर थी फिल्म

फिल्म दो ऐसे लोगों की प्रेम कहानी थी जो पूरे नहीं है। बर्फी शारीरिक रूप से पूरा नहीं था तो झिलमिल मानसिक रूप से। लेकिन इसके बावजूद उनकी प्रेम कहानी में कहीं भी कोई कमी का ज़िक्र नहीं होता। बर्फी और झिलमिल की प्रेम कहानी बिल्कुल उसी तरह दिखाई गई है जिस तरह कोई नॉर्मल प्रेम कहानी।

कोशिश से प्रेरित माना गया

कोशिश से प्रेरित माना गया

बर्फी को जया भादुड़ी और संजीव कुमार की फिल्म कोशिश से प्रेरित माना गया। कुछ लोगों ने इसे साईलेंट फिल्म तक करार दे दिया था। लेकिन बर्फी इसके ठीक विपरीत थी। फिल्म में केवल वो लोग नहीं बोल रहे थे जो बोल नहीं सकते थे। बाकी सभी के पास डायलॉग्स थे।

इलियाना की तारीफ

इलियाना की तारीफ

फिल्म के लिए इलियाना डीक्रूज़ की काफी तारीफ हुई थी। इलियाना ने इस फिल्म के साथ अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में बिल्कुल सादे रोल के साथ अपना डेब्यू करने के लिए इलियाना को उनके साथियों ने काफी आगाह किया लेकिन इलियाना को फिल्म पर पूरा भरोसा था। आज भी ये फिल्म इलियाना के करियर की बेस्ट फिल्म थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X