Ileana D'cruz ने बॉयफ्रेंड संग शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'पार्टनर और परिवार के लिए बकवास...'

Ileana D'cruz Talks About Her Marriage: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में नजर आती है। बता दे की साल 2023 के अगस्त महीने में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन जब उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की तो हर कोई उनके पार्टनर के बारे में जानने के लिए इच्छुक था।
बेटे के जन्म के बाद पहली बार दिया इंटरव्यू
दरअसल, आपको बता दें कि इलियाना डिक्रूज अपने पार्टनर माइकल और बेटे कोआ के साथ में अमेरिका में ही रहती हैं। लेकिन अब बेटे की जन्म के बाद में उन्होंने पहली बार इंटरव्यू साझा किया। जहां पर उन्होंने अपने बेटे और पार्टनर को लेकर भी बात की। एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर भी रिएक्शन दिया।
फैमिली और पार्टनर को लेकर कुछ भी गलत नहीं सुन सकती है एक्ट्रेस
इलियाना डिक्रूज ने अपनी शादी के अफवाहों को लेकर कहा कि वह अपने बारे में कहीं जाने वाली बातों को हैंडल कर सकती हैं, लेकिन उनके पार्टनर और फैमिली के बारे में बकवास करने में कोई भी दिलचस्पी नहीं रखती है। हाल ही में इलियाना ने टाइम्स आफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान काफी कुछ साझा किया।
इलियाना ने खुद को बताया खुशकिस्मत
इलियाना ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि "पोस्टपार्टम डिप्रैशन रियल होता है और इसके लिए आपको कोई तैयार नहीं करता। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं जो कि मेरे पास में सपोर्ट सिस्टम है और डॉक्टर की टीम भी है। वह मेरा खास ख्याल रखते हैं। मुझे बहुत अच्छे से याद है कि मैं अपने कमरे में रो रही थी और मेरे पार्टनर ने मुझसे पूछा कि मैं क्यों रो रही हूं। मैंने कहा कि मेरा बेटा दूसरे कमरे में सो रहा है और मैं उसे बहुत याद कर रही हूं।"
पार्टनर को लेकर बात नहीं करना चाहती इलियाना
इलियाना ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि वह अपने पार्टनर के बारे में ज्यादा कुछ शेयर नहीं करना चाहती। जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि ऐसी बहुत सी अफवाहें कि उन्होंने साल 2023 में शादी कर ली है। जिस पर एक्ट्रेस ने कहा कि "थोड़ी मिस्त्री रहना बहुत जरूरी है।"


Click it and Unblock the Notifications











